Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

मुंबई में वरिष्ठ पत्रकार रवि किरण देशमुख का सम्मान

मुंबई : सरकार के बदलते ही मुंबई विश्वविद्यालय में बनने वाले हिंदी भवन का कार्य रुक गया. कांग्रेस-राकांपा सरकार के दौरान भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया था. काम रुकने के बाद में एक बार फिर हिन्दीभाषी समाज ने राज्यमंत्री विद्या ठाकुर के सामने यह मांग रखी है कि हिंदी भवन बनाने का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए. इस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस बारे में वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवनीस से चर्चा करेंगी. मौका था मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की तरफ से आयोजित समारोह का. समारोह में मुंबई के मीडिया सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार रवि किरण देशमुख का सम्मान किया गया.

मुंबई : सरकार के बदलते ही मुंबई विश्वविद्यालय में बनने वाले हिंदी भवन का कार्य रुक गया. कांग्रेस-राकांपा सरकार के दौरान भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया था. काम रुकने के बाद में एक बार फिर हिन्दीभाषी समाज ने राज्यमंत्री विद्या ठाकुर के सामने यह मांग रखी है कि हिंदी भवन बनाने का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए. इस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस बारे में वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवनीस से चर्चा करेंगी. मौका था मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की तरफ से आयोजित समारोह का. समारोह में मुंबई के मीडिया सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार रवि किरण देशमुख का सम्मान किया गया.

इस मौके पर राज्य की महिला व बाल कल्याण राज्य मंत्री विद्या ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है. राज्य सरकार हमेशा पत्रकारों के साथ है. मुंबई हिंदी पत्रकार संघ तरफ से गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में श्रीमती ठाकुर ने कहा कि रवी किरण सूझबूझ वाले पत्रकार रहे हैं. उनके अनुभव का लाभ हमारी सरकार को जरूर मिलेगा. उन्होंने कहा कि मुंबई विश्वविद्यालय के कालिना परिसर में डा राम मनोहर त्रिपाठी के नाम पर बनने वाले हिंदी भवन का शिलान्यास होने के बाद निर्माण कार्य रुका हुआ है. इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा करुंगी. हमारी कोशिश होगी कि यह कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए.

विद्या ठाकुर ने कहा कि किसी समाज विशेष पर चर्चा के बजाय महाराष्ट्र के विकास के बारे में भी चर्चा होनी चाहिए. इसके पहले पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक नसीम खान ने कहा कि रवी किरण एक अच्छे पत्रकार के साथ- साथ अच्छे इंसान भी हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज के लोग यहां की मिट्टी में रच-बस गए हैं. मंत्री रहते मुंबई विश्वविद्यालय में डा. राममनोहर त्रिपाठी हिंदी भवन के लिए भूमिपूजन करने वाले खान ने कहा कि मौजूदा सरकार हिंदी भवन का निर्माण कार्य पूरा कराए. इसके लिए पिछली सरकार के समय ही 3 करोड़ की निधि आवंटित की गई थी, जो खर्च नहीं हो पा रही है.

पूर्व मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा कि पत्रकार नहीं होते तो पता नहीं हम राजनेता न जाने कितनी गलतियां करते. श्री सिंह ने कहा कि हमारी इच्छा है कि मुंबई में मुंबई हिंदी पत्रकार संघ का भवन हो. मुख्यमंत्री से हम मांग करेंगे कि इस बारे में विचार करें. वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पाण्डेय ने कहा कि हमारे पत्रकार साथी रवि किरण देशमुख को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने से हम सब गर्व महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अगले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हों. इस मौके पर सम्मानमूर्ति रवि किरण देशमुख ने कहा कि आज का दिन हमारे जीवन का महत्वपूर्ण दिन है. उन्होंने कहा कि इस शहर में हर कोई एक सपना लेकर आता है. मुझे हमेशा हिंदीभाषी पत्रकारों का सहयोग- समर्थन मिलता रहा है. मैं सरकार और मीडिया के बीच पुल का कार्य करता रहूँगा. जिम्मेदारी काफी बड़ी है, जिसमें आप सब पत्रकारों का सहयोग जरूरी है.

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष संदीप शुक्ल, महासचिव विजय सिंह कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर त्रिवेदी, द्विजेंद्र तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, नवीन कुमार, सुनील सिंह, आदित्य दुबे, जयप्रकाश सिंह, प्रकाश तिवारी, राजकुमार सिंह, शशीकांत सिंह मुन्ना, सुबोध मिश्र, सुरेंद्र मिश्र, अनिल तिवारी, प्रेमचंद्र शर्मा, हरिगोविंद विश्वकर्मा, श्रीश उपाध्याय, शिवम पांडेय, अखिलेश तिवारी, पुष्पराज मिश्र, शीतला प्रसाद, सोनू श्रीवास्तव, पंकज पांडेय, मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष जाकिर अहमद, राकांपा नेता उदय प्रताप सिंह, लाल बहादुर सिंह आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन पत्रकार अभय मिश्र ने किया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन