Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एक अखबार मालिक, जो नेता और उद्योगपति भी है, का हो गया स्टिंग! देखें तस्वीरें

इंदौर से प्रकाशित संझा लोकस्वामी अखबार ने एक नेता के स्टिंग होने का दावा करते हुए कुछ तस्वीरें छापी हैं. बाद में जब भड़ास ने पता किया तो मालूम हुआ कि ये नेता एक हिंदी और एक अंग्रेजी अखबार का मालिक भी है. साथ ही मुंबई का बड़ा उद्योगपति भी है. लोकस्वामी अखबार ने हालांकि इस नेता और अखबार मालिक का नाम अभी तक नहीं खोला है लेकिन दावा किया है कि ये शख्स बहुत बड़ा नेता रहा है और बहुत बड़ा उद्योगपति भी है.

मालूम हो कि स्टिंग में फंसा यह शख्स मुंबई से एक अंग्रेजी अखबार और दिल्ली से एक हिंदी अखबार का कर्ताधर्ता है. इनके अखबारों में कई वरिष्ठ पत्रकार लोग काम करते हैं. हिंदी अखबार वीकली है जो पुराने समय में काफी नामी-गिरामी था और इसका दिल्ली से पुर्नप्रकाशन कुछ साल पहले शुरू किया गया.

स्टिंग में फंसे शख्स के बारे में बताया जाता है कि जब चंद्रशेखर प्रधानमंत्री हुआ करते थे, तब ये उनके कैबिनेट मंत्री थे. संझा लोकस्वामी अखबार के मालिक और संपादक जीतू सोनी ने अपनी खबर में ऐलान किया है कि वे स्टिंग में फंसे नेता का नाम कल खोलेंगे. उन्होंने दावा किया है कि उनके पास नेता के स्टिंग का पूरा वीडियो है. ऐसा मालूम पड़ता है किसी होटल वाले ने या फिर स्टिंग में दिख रही लड़की ने ही चुपके से नेताजी को ‘शूट’ किया है.

देखें संझा लोकस्वामी में इस बाबत छपी खबर और स्टिंग की कुछ तस्वीरें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन