Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

हरियाणा में पदस्थ इस महिला आईएएस ने इस्तीफा देने का लिया फैसला, देखें वीडियो

हरियाणा कैडर की महिला IAS अधिकारी खुद को भाजपा की मनोहर लाल खट्टर सरकार में असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। गाजियाबाद निवासी IAS रानी नागर भय के चलते नौकरी से इस्तीफा देने को विवश हैं। फेसबुक पर उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त की है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के एक अफसर के खिलाफ रानी ने CJM कोर्ट में मुकद्दमा दायर कर रखा है।

फेसबुक पर IAS रानी ने यह लिखा-

“मैं रानी नागर पुत्री श्री रतन सिंह नागर निवासी ग़ाज़ियाबाद गाँव बादलपुर तहसील दादरी ज़िला गौतमबुद्धनगर आप सभी को सूचित करना चाहती हूँ कि मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं आई. ए. एस. के पद से इस्तीफ़ा दूँगी। अभी चंडीगढ़ में कर्फ़्यू लगा हुआ है इस कारण से मैं व मेरी बहन रीमा नागर चंडीगढ से बाहर नहीं निकल सकते। चंडीगढ़ से आगे मार्ग में गाजियाबाद तक रास्ते भी बन्द हैं। लॉकडाऊन व कर्फ़्यू खुलने के बाद मैं अपने कार्यालय में इस्तीफ़ा देकर व सरकार से नियमानुसार अनुमति लेकर मैं व मेरी बहन रीमा नागर वापस अपने पैतृक शहर ग़ाज़ियाबाद आयेंगे। हम आपके आशीर्वाद व साथ के आभारी रहेंगे।”

देखें सम्बंधित वीडियो-

https://twitter.com/ias_raninagar/status/1253097142723309570?s=19
https://twitter.com/ias_raninagar/status/1253097349649281024?s=19
https://twitter.com/ias_raninagar/status/1253097453101780993?s=19
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन