Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

IBC24 चैनल के वरिष्ठों के रवैये से नाखुश स्ट्रिंगर-रिपोर्टर दूसरे चैनलों का दामन थाम रहे!

आईबीसी24 चैनल में एडिटर ओर एमपी हेड के तानाशाह रवैये के कारण चैनल छोड़ दूसरे संस्थान में जा रहे स्ट्रिंगर व रिपोर्टर…

मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अलग पहचान बनाने वाले संस्थान IBC24 में अचानक ऐसा क्या हो गया कि स्ट्रिंगर या तो चैनल छोड़ दिये या चैनल छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं… IBC24 के अधिकांश अच्छा काम करने वाले स्ट्रिंगरों ने IBC24 छोड़ कर ETV भारत, TV9 या अन्य प्लेटफार्म को जॉइन कर लिया है…

नाम ना छापनने की शर्त पर स्ट्रिंगरों का कहना है कि IBC24 में एमपी हेड और एडिटर का काम करवाने का तरीका तानाशाह जैसा है. एमपी हेड ने तो कई जिलों में अपने ही स्ट्रिंगर के पीछे मुखबिर की तरह दूसरे चैनल के लोगों को सक्रिय कर दिया है. इन मुखबिर लोगों का काम IBC24 के स्ट्रिंगर की कमी निकाल कर एमपी हेड को देना है ताकि उसकी नौकरी छीन कर अपने किसी मुखबिर को बैठाया जा सके.

एडिटर पर तो कर्मचारियों से गाली से बात करने के आरोप भी लगे हैं.

रायपुर से संचालित होने वाले IBC24 में एडिटर की तानाशाही का बयान वहीं के स्टाफ के लोग दे रहे हैं.

जबसे IBC24 में भोपाल और रायपुर में नए नए एमपी हेड ओर एडिटर आये, वे अपने पद के अहंकार में ऐसा कुछ करने लगे जिससे जमीन पर काम करने वाले स्ट्रिंगरों की इज्जत धूल में मिलने लगी.

जो एमपी हेड स्ट्रिंगर की खबरों की भेजने व नहीं भेजने का निर्णय लेता है, उसे असाइनमेंट की पसंद ना-पसंद नहीं पता.

जिस खबर को एमपी हेड मना कर देते हैं भेजने के लिए, उसे डेस्क मंगवा लेता है… जिसे भेजने के लिए कहते हैं, वह खबर डेस्क चलाता नहीं है…

जिस एमपी हेड की चल नहीं रही वह अब स्ट्रिंगरों की मुखबिरी करवाने में लगे हैं और नौकरी से निकलवाने की धौंस देकर स्ट्रिंगरों की शिकायतों को सुनते ही नहीं.

एक स्ट्रिंगर द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन