Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

IBC24 के रिपोर्टर पर शारीरिक शोषण का आरोप, कई धाराओं में एफआईआर दर्ज

छत्तीसगढ़ के जशपुर से खबर है कि आईबीसी24 चैनल के रिपोर्टर विशाल सिंह राजपूत के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. एक दलित युवती के यौन शोषण का आरोप विशाल पर है. शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करने के आरोपी विशाल सिंह राजपूत फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

आरोपी विशाल सिंह राजपूत

पीड़िता का कहना है कि मीडिया का होने के कारण विशाल को मीडिया और पुलिस दोनों ही लोग बचा रहे हैं और समुचित कार्रवाई नहीं की जा रही है.

पीड़िता ने भड़ास4मीडिया को बताया- ‘सर मुझे यहां किसी का साथ नहीं मिल रहा है. मैं 20 तारीख को एफ आई आर दर्ज कराई थी. आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. मीडिया वाले भी उसी का साथ दे रहे हैं. मैं सबसे हेल्प मांग कर देख चुकी हूं. अभी तक किसी भी न्यूज़ चैनल में आरोपी के बारे में एक लाइन खबर तक नहीं चली है. थाने जाती हूं तो वहां कह दिया जाता है कि आरोपी फरार है, सर्चिंग हो रही है. यह बोलकर मेरे को गुमराह किया जा रहा है. सभी न्यूज़ चैनल वाले मिलकर मेरा न्यूज नहीं चला रहे हैं. आरोपी का नाम विशाल सिंह राजपूत है. IBC24 का रिपोर्टर है. इसके कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है. विशाल सिंह राजपूत 2017 से 2021 तक शादी करने का वादा करके शारीरिक शोषण करता रहा. आज शादी से इनकार कर रहा है.”

पीड़िता ने आरोपी और पुलिस के मध्य मिलीभगत का आरोप भी लगाया है. इस बाबत उसने अनुसूचित जनजाति आयोग को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है. आयोग ने पुलिस को पत्र भेजकर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कहा है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन