Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

यौन शोषण के आरोपों के बाद इंडियन एक्सप्रेस के नेशनल फोटो एडिटर ने दिया इस्तीफा

इंडियन एक्सप्रेस अखबार से खबर है कि नेशनल फोटो एडिटर नीरज प्रियदर्शी ने इस्तीफा दे दिया है. यह जानकारी इंडियन एक्सप्रेस के लीगल डायरेक्टर विदेही ठाकुर ने दी. उन्होंने बताया कि नीरज का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.

इंडियन एक्सप्रेस अखबार के प्रबंधन की तरफ से कहा गया है कि यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है. नीरज पर यौन शोषण का आरोप एक महिला ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लिखित रूप में लगाया है. महिला ने नीरज द्वारा भेजे गए मैसेजेज के स्क्रीनशाट भी पोस्ट किए हैं. ये मैसेज पिछले दो वर्षों से भेजे जा रहे थे.

इन संदेशों में नीरज ने महिला को बेबी कहकर पुकारा है और कुछ पोजदार फोटो मांगे हैं. उधर महिला ने उन्हें ऐसी बातचीत बंद करने को चेताया है.

नीरज प्रियदर्शी इंडियन एक्सप्रेस में वर्ष 1991 से हैं. वह एक फोटोग्राफर के तौर पर अखबार से जुड़े थे.

नीरज को हटाए जाने के बाद महिला ने इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट लिखा है जिसमें कहा है कि वह नीरज के खिलाफ कोई केस नहीं करने जा रही और न ही कहीं अन्य जगह कोई लिखित शिकायत करने जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन