Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

IIMC के छात्र ने मांगी फीस की मदद : लोग बोले, दूसरा जॉब करो पत्रकारों से भरोसा उठ गया!

ईआईएमसी से पत्रकारिता कर रहे प्रद्युम्न नाम के एक छात्र ने कुछ घरेलू समस्याओं के चलते एक्स पर पोस्ट कर फीस जुटाने की हेल्प मांगी है. वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने छात्र का पोस्ट रिपोस्ट कर मदद का आश्वासन दिया है. हालांकि, युवके के पोस्ट पर कई लोगों ने जो रिप्लाई दिया है, उन्हें आप नीचे पढ़ें…लेकिन उससे पहले छात्र का पोस्ट पढ़ लें.

छात्र प्रद्युम्न कुमार ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मित्रो, मैं IIMC में हिंदी पत्रकारिता का छात्र हूं. पत्रकारिता को लेकर बहुत पैशनेट हूं. कुछ नया करना चाहता हूं. घरेलू कारणों से फीस नहीं भर पा रहा हूं. मुझे अपना सपना टूटता हुआ दिख रहा हैlआपकी मदद की जरुरत है. प्लीज, ₹43500 का फंड जुटाने में मदद करें.”

अमृता त्रिपाठी-
तुम्हारा एडमिशन तो होगा ही, पर पत्रकार बनने के बाद सत्ता की गोदी में मत बैठ जाना.

राहुल वैश-
पत्रकार बनने के लिए भारत में पत्रकारिता डिग्री या डिप्लोमा के कोई जरूरत नहीं है. हाई स्कूल फेल लोग भी पत्रकार बन जाते हैं पहले आप एक जनहित याचिका लगाइए सुप्रीम कोर्ट के अंदर कि डिग्री या डिप्लोमा निर्धारित करें पत्रकारिता विषय का.

अमन दीप सिंह-
छोटे भाई आप का एडमिशन जरूर होगा. इस एडमिशन के लिए किसने आप की मदद की आप को नहीं पता जब आप पत्रकार बन जाओगे इसी तरह हर आदमी की आवाज़ उठाना क्या पता किस ने आप की मदद की थी. किसी एक जाति एक धर्म या एक पार्टी के ही ना हो जाना.

Blind kimd
भाई बड़े बड़े पत्रकार दलाली कर रहे है, सत्ता के आगे नतमस्तक है, देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, से परेशान है. लेकिन पत्रकार तलवे चाट कर सरकार के गुलाम बने हुवे है. इनको देख कर आज जनता का पत्रकारों से भरोसा उठ गया है. कोई दूसरा जॉब करो.

सचिन गौतम-
फंड पाने के बाद भाई आज वाले टीवी एंकरों की तरह मत बनना. अगर उनकी तरह बनना है तो पढ़ाई छोड़ देना।

अजीत अंजुम-
प्रद्युम्न, हम सबके रहते आपका सपना नहीं टूटेगा. चिंता मत कीजिए. कुछ मदद मैंने की है. कुछ साथी जरुर सामने आएँगे. अगर फिर भी कुछ कमी रह गई तो भी चिंता नहीं करना है. मुझे अपना नंबर DM कर दें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन