Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

India daily में काम करने वाले नए नए फ़रमान से परेशान!

India daily न्यूज़ चैनल में काम कर रहे लोगों की हालत गुलाम सी कर दी गई है. सेक्टर 63 नोएडा में स्थित इस चैनल में वर्क प्लेस माहौल काफ़ी टॉक्सिक कर दिया है. यहां के दो मालिकों में से एक रोज नए फरमान सुनाता है. चाहे वो छोटी सी बात पर किसी को नौकरी से निकालना हो या फिर कर्मचारियों को टॉर्चर करने का नया तरीक़ा ईजाद करना हो.

ऑफिस प्रीमिसस से बाहर जाने के लिए आपको दिन में सिर्फ़ आधे घंटे का समय दिया गया है. इस दौरान ही आपको चाय, भोजन और अन्य काम निपटाने हैं. सबसे बड़ी बात की एक समय में एक ही व्यक्ति बाहर जा सकता है.

चैनल की सुविधाओं की बात करें तो न कोई कैंटीन है और न ही स्मोकिंग ज़ोन. इसके अलावा आप पर निगरानी रखने के लिए ऑफिस में सीसीटीवी के अलावा एडमिन से लेकर एचआर और गार्ड को तैनात किया गया है.

लोग मजबूरी में काम कर रहे हैं क्योंकि मीडिया की मौजूदा हालत से सब वाक़िफ़ हैं. यहां काम कर रहे लोग तनाव में पूरी शिफ़्ट गुज़ार रहे हैं और एक मौक़ा तलाश रहे हैं इस तानाशाह बॉस और ज़हरीली जगह से छुटकारा पाने का .

युवाओं पर इसका सबसे ज़्यादा पड़ रहा है क्योंकि अपनी ज़िंदगी में पहली या दूसरी नौकरी में ही उन्हें ये सब झेलना पड़ रहा है. यहां काम कर लोग काफ़ी इनसिक्योर फ़ील कर रहे हैं. मैनजमेंट के सामने विरोध करने की हिम्मत सीनियर लोगों की है नहीं क्योंकि वो अपनी मोटी सैलरी वाली नौकरी बचा रहे है. ऊपर से जो भी तुगलकी फरमान आता है वो फौरन नीचे लेवल पर इसे लागू करवा रहे हैं.


एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

उपरोक्त आरोपों को लेकर जब भड़ास की तरफ़ से चैनल के डायरेक्टर आदित्य वशिष्ठ से ह्वाट्सऐप पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन