Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राहुल गांधी का लेख छापकर इंडियन एक्सप्रेस अब बार-बार अपने अपराध का प्रायश्चित कर रहा है!

नीरेंद्र नागर-

Indian Express भी केसरिया हो चला: इंडियन एक्सप्रेस ने 7 जून को राहुल गाँधी का एक लेख छापा महाराष्ट्र चुनाव के मतदान और गणना के दौरान हुई कथित धाँधलियों पर।

इसका जवाब बीजेपी और चुनाव आयोग की तरफ़ से आना ही था। आया और उसे भी अगले दिन यानी 8 जून को छापा गया। यहाँ तक तो ठीक था। लेकिन एक्सप्रेस यहीं पर नहीं रुका। आयोग और बीजेपी का पक्ष छापने के साथ-साथ उसने 8 जून को ही:-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का स्वतंत्र लेख छापा – राहुल के लेख से बड़ा (पहला चित्र)।
  • अपनी तरफ़ से भी जाँच-पड़ताल की कि राहुल के आरोपों में कितनी सच्चाई है और उसे पहले पन्ने पर छापा (देखें दूसरा चित्र)।

इससे पहले किसी अख़बार ने अपने यहाँ छपे किसी लेख की सच्चाई की पड़ताल अपने ही संवाददाता ने करवाई हो, ऐसा मैंने कहीं नहीं देखा।

  • आज 9 जून को अंदर फिर से एक बड़ा लेख छपा है भूपेंद्र यादव का (देखें चित्र)।

लगता है, राहुल गाँधी का लेख छापना एक्सप्रेस के लिए बहुत भारी पड़ गया है। अब वह बार-बार बीजेपी का पक्ष छाप कर अपने अपराध का प्रायश्चित्त कर रहा है।

वैसे आज से क़रीब दो साल पहले जब रामनाथ गोयनका के नाम पर नोएडा की एक सड़क का नामकरण किया गया था और उस कार्यक्रम में योगी भी आए थे (देखें चित्र), उसी दिन से मुझे आशंका हो गई थी कि अब एक्सप्रेस वह एक्सप्रेस नहीं रहेगा।

इशारे तो लंबे समय से मिल रहे थे, आज उसकी पुष्टि हो गई। लगता है, अब इसे भी बंद करना पड़ेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन