Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

असम के पत्रकारों के लिए 50 लाख रुपए का कोरोना बीमा कवर

सोनोवाल सरकार ने पत्रकारों के लिए दी 50 लाख की स्वास्थ्य बीमा, जीपीसी सहित तमाम पत्रकार संगठनों ने सरकार के प्रति जताया आभार

गुवाहाटी । कोरोना संकट के बीच अपनी जान की बाजी लगा कर संवादकर्मी अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। इनके जोखिम को देखते हुए मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की सरकार ने पत्रकारों के लिए 50 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा की घोषणा की है।

उड़ीसा के बाद असम सरकार ने भी कोरोना कवरेज में लगे पत्रकारों की सुध ली है. असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य के पत्रकारों का 50 लाख रुपए का सरकारी बीमा करवाने का ऐलान किया है.

असम सरकार कैबिनेट में लिए गए इस फैसले की जानकारी देते हुए सीएम ने ट्वीट कर कहा- ‘पत्रकारों ने कोरोना वायरस संबंधित खबरों को बहादुरी सेकवर किया. जान दांव पर लगाकर काम किया. वे नायक हैं. सरकार उन्हें 50 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर देगी.’

गुवाहाटी प्रेस क्लब और जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ असम ने असम सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है.

गुवाहाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार नाथ और महासचिव संजय राय ने मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि सरकार का यह निर्णय सही समय में आया है। जब पत्रकार स्वास्थ्य संबंधी खतरों के बीच घूम रहे हैं। उन्होंने कहा है कि गुवाहाटी प्रेस क्लब ने हाल ही में मुख्यमंत्री से पत्रकारों से स्वास्थ्य बीमा के लिए आग्रह किया था।

दूसरी तरफ जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ असम के अध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ चक्रवर्ती और नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्‌स इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेन गोस्वामी ने पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री डा. हिमंत विश्व शर्मा के प्रति आभार जताया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन