Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

इंटरनेट बंद करने का आदेश देने वाले देशों में भारत 5 साल से सबसे ऊपर है!

पिछले दिनों दो यूट्यूब चैनलों को बंद कर दिया गया. नवीन कुमार के आर्टिकल19 को नोटिस समेत अन्य की यूट्यबर्स भी निशाने पर हैं. वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने टवीट कर इसी खतरे के प्रति आगाह करते हुए क्या कहा है..आप पढ़िए. उसके बाद नीचे उनकी पोस्ट पर कुछ आए कमेंट भी पढ़ें..

राहुल देव-

इंटरनेट बंद करने का आदेश देने वाले देशों में भारत पाँच साल से सबसे ऊपर है। दस साल में गूगल को कंटेंट हटाने के २०,००० से ज़्यादा आदेश दिए गए। यानी रोज़ ५.५ आदेश। १५० देशों में भारत सिर्फ़ रूस और द. कोरिया से पीछे था। ये आँकड़े चिल्ला कर बोल रहे हैं बोलने की आज़ादी संकट में है।

अखिलेश तिवारी –
प्रेस की आज़ादी का दुरुपयोग आपको नहीं दिखता। बोलता हिंदुस्तान के जहरीले बोल आपको सुनाई नहीं देते। नेशनल दस्तक की नफरत से भरी गुंडागर्दी आपकी मोतियाबिंद आंखों को नहीं दिखता। जबकि सच ये है कि न तो आप आंख के अंधे हैं और न ही कान से बहरे। शुक्र मनाइये आप किसी और देश में नहीं हैं।

संतोष गोयल-
राहुल जी भी ज़ुबैर की तरह आधा सच बोलकर कन्हैया लाल की हत्या करवाना चाहते हैं।
और ऊपर से फिर सत्यवादी होने का ढोंग रचते हैं। आंकड़े प्रतिशत में दें। आबादी के हिसाब से। भारत की आबादी बहुत ज़्यादा है इस कारण आप जैसे झूठे भी बहुत ज़्यादा हैं।

मयंक-
इसके साथ साथ, जनता से आंदोलन का अधिकार छीन लेना, चाहे किसानों का आंदोलन हो, युवाओं का हो या आदिवासियों का, सबको किस क्रूरता के साथ कुचला गया, उसके बाद भी कुछ कट्टर देश भक्त और राम भक्त उदाहरण देते है की ये देखो वो देखो पर जो असल मुद्दे है वो न देखो।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन