Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अब आईपीएस डॉ. अजयपाल शर्मा का बताकर एक वीडियो वायरल करने की तैयारी!

खबर है कि एक वीडियो क्लिप को आईपीएस डॉ. अजयपाल शर्मा के नाम से जोड़कर वायरल करने की तैयारी है. कुछ लोगों ने इस वीडियो क्लिप को एक पत्रकार को भेज दिया है. उस पत्रकार ने इस वीडियो को अपने कई मित्रों के साथ शेयर कर दिया.

इसकी जानकारी मिलते ही डॉ. अजयपाल शर्मा से जुड़े लोगों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि जिस वीडियो क्लिप को उनका बताकर वायरल करने की तैयारी की जा रही है, उसमें वो हैं ही नहीं. उनसे मिलता-जुलता एक शख्स है.

पूरी कहानी यूं है कि पत्रकार चंदन राय, जिन्हें जेल जाना पड़ा था, के वर्ष 2015 के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली में उनके एक मित्र विक्रम ने बर्थडे पार्टी दी थी. पार्टी में विक्रम ने डांस भी किया था. विक्रम का हुलिया डा. अजयपाल शर्मा से मिलता जुलता है, इसलिए उस वीडियो क्लिप को अजयपाल का बताकर वायरल किया जा रहा है.

आईपीएस डा. अजयपाल शर्मा के बेहद करीबी माने जाने वाले पत्रकार चंदन राय का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जो ये वीडियो क्लिप वायरल की जा रही है. ऐसी कोशिशें वर्ष 2015 में भी की गई थीं. तब मैंने खुद फेसबुक पर वीडियो क्लिप डालकर एक पोस्ट लिखकर सच्चाई का खुलासा किया था. पर निहित स्वार्थवश कुछ लोग फिर से इस वीडियो को अजयपाल का वीडियो बताकर वायरल कर रहे हैं. ऐसी कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

देखें वीडियो क्लिक को लेकर पत्रकार चंदन राय ने फेसबुक पर तब (वर्ष 2015 में) और अब क्या लिखा है-

वीडियो क्लिप की क्या सच्चाई है, यह समुचित टेस्ट के बाद ही सामने आ पाएगा. वायरल किए जा रहे वीडियो के बारे में कुछ भी प्रतिक्रिया देने से डा. अजयपाल शर्मा ने इनकार कर दिया. उन्होंने बस इतना कहा कि उन्हें जो भी करना कहना होगा, वह कानून के दायरे में समुचित तरीके से कहेंगे-करेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन