Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के दो आईएएस अफसरों पर कार्मिक मंत्रालय की मेहरबानी

केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा सीबीआई जांच के बाद सम्बंधित कार्यालय को भेजे गए अभियोजन स्वीकृति के मामलों में 30 नवम्बर 2014 को 4 माह से अधिक समय तक स्वीकृति नहीं मिलने के जो 22 मामले दर्शाए गए हैं, उनमें 2 उत्तर प्रदेश के हैं. ये दोनों मामले वरिष्ठ आईएएस अफसरों के हैं जो कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार के सामने लंबित हैं.

इनमे पहला मामला गृह मंत्रालय में तत्कालीन संयुक्त सचिव सदाकांत शुक्ला के खिलाफ सीबीआई देहरादून द्वारा 09 नवम्बर 2012 को भेजा गया. दूसरा मामला तत्कालीन राजस्व परिषद सदस्य प्रदीप कुमार शुक्ल के खिलाफ सीबीआई लखनऊ द्वारा 18 मार्च 2014 को भेजा गया. सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर ने कार्मिक विभाग के सचिव को पत्र भेज कर इन दोनों मामलों में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के क्रम में तत्काल अभियोजन स्वीकृति देने का अनुरोध किया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन