Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS प्रेम प्रकाश भाजपा में शामिल!

खनऊ से बड़ी खबर है कि पूर्व आईपीएस प्रेम प्रकाश ने भाजपा का दामन थाम लिया है. आज बीजेपी ऑफिस में उनका ज्वाइनिंग कार्यक्रम रखा गया था. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में प्रेम प्रकाश को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई.

अपने कार्यकाल के दैरान प्रेम प्रकाश को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माना जाता था. कानपुर जोन की जिम्मेदारी सम्भालने के दौरान प्रेम प्रकाश ने एनकाउंटर में 67 आरोपियों को हिरासत में लिया था. उन्होंने साल 2019 में सीएए विरोधी आंदोलन में भी कानपुर में अहम जिम्मेदारी निभाई थी.

उन्हें पूर्व सीएम मायावती के काफी करीबी माना जाता था, लेकिन अब वह पूर्ण रूप से भाजपा के सक्रिय सदस्य बन गए हैं. बता दें कि प्रेम प्रकाश की गिनती यूपी पुलिसिंग के सख्त अफसरों में होती है.

दिल्ली के रहने वाले प्रेम प्रकाश साल 1993 बैच के आईपीएस अफसर हैं. बीटेक करने के बाद पुलिस मैनेजमेंट में एमडी कोर्स करने वाले प्रेम प्रकाश आगरा, मुरादाबाद में पुलिस अधीक्षक रहे. साल 2009 में राजधानी लखनऊ के डीआईजी का जिम्मा संभाला था.

अपने कार्यकाल के दौरान आईपीएस प्रेम प्रकाश को 26 जनवरी 2011 में पीएम, 15 अगस्त 2018 को डीजी कमेंडेशन डिस्क सिल्वर, 15 अगस्त 2019 को डीजी कमेंडेशन डिस्क गोल्ड और 26 जनवरी 2022 को डीजी कमेंडेशन डिस्क प्लेटिनम सम्मान भी मिल चुका है.

मुख्तार को बाँदा लाने वाले ऑफिसर हैं प्रेम प्रकाश
पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी को तीन साल पहले बाँदा जेल लाया जाना था. इसकी जिम्मेदारी आईपीएस प्रेम प्रकाश को दी गई थी. मामला काफी सुर्खियों में रहा था.

देखें प्रेम प्रकाश से एक्सक्लूसिव बातचीत….

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1792859604302299630?t=x6aO7vIkpZ2b2fWD19iRFg&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन