Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बाँदा के इस मान्यता प्राप्त पत्रकार पर महिला पत्रकारों ने लिखाया मुकदमा, पढ़ें पूरा मामला

बाँदा। यूपी के बाँदा ज़िले में दैनिक अमृत प्रभात अख़बार से मान्यता प्राप्त पत्रकार इकबाल खान पर बीते सोमवार कुछ महिला पत्रकारों की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि खान, जिले की महिला पत्रकारों सहित अन्य पर अपने अखबार को औजार बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी छाप रहे थे।

बताया जा रहा है कि महिला पत्रकारों पर इकबाल खान की अभद्र टिप्पणियों से आहत नारीवादी महिला पत्रकारों ने एकजुटता से पुलिस अधीक्षक बाँदा व मंडल के डीआईजी को शिकायत देकर न्यायोचित कार्यवाही की मांग की थी।

इसके बाद मान्यता प्राप्त पत्रकार इकबाल खान पर अपराध संख्या 0972/ 2024 नगर कोतवाली बाँदा में बीएनएस की धारा 356 (3),351(2) व आईटी एक्ट 66 के तहत मुकदमा लिखा गया है।

वहीं, इस मामले में पत्रकार इकबाल ने भड़ास से हुई बातचीत में कहा कि, “शिकायत में जिस अखबार की कटिंग और अभद्र टिप्पणी का हवाला दिया गया है उससे उनका कोई मतलब ही नहीं है. वह तो दैनिक अमृत प्रभात में कार्यरत हैं तो फिर FIR दूसरे अखबार की कटिंग से कैसे करवा दिय? इसका जवाब मैं दूंगा. इकबाल का कहना है कि यह सबकुछ बाँदा के विवादित व आईपीसी की धारा 420 में मुकदमा झेल रहे बाँदा प्रेस क्लब अध्यक्ष दद्दा पर सिलसिलेवार खबर प्रकाशित करने के बाद हो रहा है। दद्दा के इशारे पर महिलाओं द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है.”


हालांकि, बाँदा के मुहल्ला मर्दननाका रहवासी इकबाल खान का मूल पेशा ज़िले में संचालित लाल मौरम, बालू की खदानों मे नेटवर्किंग एवं पत्रकारों के मीडिया मैनेजमेंट का काम जुगाड़ से हासिल करना बताया जाता है। हाल ही में दैनिक भास्कर झांसी संस्करण की खबर इस तथ्य की पुष्टि करती है।


बाँदा प्रेस क्लब अध्यक्ष दद्दा के खिलाफ मामले और अखबारों में प्रकाशित खबरें भी पढ़ें…

बताया जा रहा है कि इकबाल ने प्रेस क्लब अध्यक्ष पर यह खबरें लिखी थी, इसी सप्ताह, जब मौरम बालू रुपयों पर यहां आपसी विवाद हुआ था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन