Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

संभल में पुलिस हिरासत में इरफान नामक युवक की मौत! देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के संभल जिले की पुलिस चौकी में इरफान नामक युवक की मौत हुई! परिजनों का आरोप है कि पुलिसिया टॉर्चर के बाद मौत हुई। परिजनों का पुलिस चौकी पर हंगामा। इनपुट है कि रुपयों के लेन-देन में पुलिस, इरफान को चौकी ले गई थी… नीचे पढ़ें किसने क्या कुछ लिखा है।


सचिन गुप्ता-

संभल SP कृष्ण बिश्नोई ने कहा–

“इरफान को जब पूछताछ के लिए लाया गया तो उसका बेटा भी साथ था। उसने तबियत खराब होना बताया। पुलिस चौकी पर ही इरफान ने दवाई खाई। अचानक जमीन पर गिर पड़ा। परिजन हॉस्पिटल ले गए। रास्ते में मौत हो गई। इरफान हार्ट का मरीज था। संभवतः हार्टअटैक से मौत हुई”!


कविश अजीज-

अभी मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं…. दूसरों के कहने में इसे हवा मत दो….

सम्भल की रायसत्ती पुलिस चौकी में मृत पाए गए इरफ़ान के बेटे को पुलिस अफ़सर ‘समझा’ रहे हैं।

किसी का बाप मर गया और पुलिस वाले अभी भी लीपापोती में लगे हैं।


वसीम अकरम त्यागी-

सम्भल के खग्गू सराय निवासी इरफ़ान को बीती रात पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर रायसत्ती चौकी लेकर आई थी। आज इरफ़ान का शव पुलिस चौकी से बरामद हुआ है।

पुलिस का कहना है कि इरफ़ान की मौत हार्ट अटैक से हुई है, जबकि परिजनों का आरोप है कि इरफ़ान की जान पुलिस द्वारा पीटे जाने से गई है। इरफान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

https://twitter.com/wasimakramtyagi/status/1881262797377483212?s=46
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन