Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

आईएसआईएस ने इराकी टीवी पत्रकार समेत 13 की हत्या की

समारा (इराक) : इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने उत्तरी बगदाद के विभिन्न शहरों एवं गांवों में एक इराकी समाचार कैमरामैन और 12 अन्य की हत्या कर दी। इस बात की जानकारी अधिकारियों, मारे गए लोगों के संबंधियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने दी।

समारा (इराक) : इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने उत्तरी बगदाद के विभिन्न शहरों एवं गांवों में एक इराकी समाचार कैमरामैन और 12 अन्य की हत्या कर दी। इस बात की जानकारी अधिकारियों, मारे गए लोगों के संबंधियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने दी।

पत्रकार के संबंधियों ने कहा कि जिहादियों ने कल स्थानीय ख़बरिया चैनल समा सलाहेद्दीन के लिए काम करने वाले 37 वर्षीय कैमरामैन राद अल-अजवी, उसके भाई और दो अन्य नागरिकों की तिकरित शहर के पूर्व में स्थित समारा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी।

गर्वनर राइद इब्राहिम ने भी बताया कि शुक्रवार को तिकरित शहर में आतंकवादियों ने राद अल अज्जावी की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि वह और जानकारी देने में अक्षम हैं।

संबंधी ने कहा, ‘वे उसके घर आए और उसे एवं उसके भाई को ले गए। उसने कुछ गलत नहीं किया था। उसका अपराध सिर्फ यह था कि वह एक कैमरामैन था। वह बस अपना काम कर रहा था।’ उसने कहा, ‘गांव के कुछ लोगों ने उस पर सरकार के लिए काम करने का आरोप लगाया और इसकी जानकारी जिहादियों को दे दी होगी। वह हमेशा अपना कैमरा अपने साथ रखता था।’

सीरिया-इराक की सीमा के आर पार बड़े हिस्सों पर कब्जा कर चुका इस्लामिक स्टेट समूह सीरिया में कई पत्रकारों की सिर काटकर हत्या कर चुका है। उसका कहना है कि ये हत्याएं अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के इराक और सीरिया में हवाई हमले का जवाब हैं।

प्रेस की स्वतंत्रता के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) रिपोर्टर्स विदाउट बॉडर्स ने पिछले महीने कहा था कि आतंकवादियों ने सुन्नी आतंकी समूह में शामिल होने से इनकार करने के लिए तीन बच्चों के पिता अल अज्जावी को मारने की धमकी दी थी।

एनजीओ ने कहा कि अल अज्जावी का सात सितंबर को अपहरण किया गया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन