Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

ITV के ‘हैरेसमेंट डिपार्टमेंट’ ने करियर बर्बाद करने हेतुमीडियाकर्मी के खिलाफ रच डाली साजिश!

संपादक
भड़ास मीडिया

इंडिया न्यूज चैनल संचालित करने वाली कंपनी आईटीवी नेटवर्क का एचआर विभाग कर्मियों के लिए ‘नर्क’ साबित होता जा रहा है। एक अदने से कर्मचारी की नौकरी छीनने हेतु HR नरेश जसवाल के शैतानी दिमाग ने साजिश रच डाली! कामदार के करियर को कोमा में डालने के लिए नये नये हथकंडे अपनाने लगे हैं। अप्रत्यक्ष रूप से यहां काम करने वाले ‘मजदूर’ पर एप्पल के लेपटॉप चोरी का आरोप लगाने की नाकाम कोशिश की है। वहीं जवाबी कार्रवाई में कर्मचारी ने आरोप साबित नहीं करने के एवज में मानहानि का दावा पेश करने की हामी भरी है।

बताते चलें कि एचआर हेड नीरज सोनी पूर्व गुजरात इनपुट हेड को बताता है कि तुम लोग जल्द ही त्यागपत्र दे दो। गुजरात ब्यूरो बंद होने वाला है! जहां HR हेड की नियत ही साफ़ नहीं, वहां कर्मी का कल्याण कैसे होगा! HR नरेश जसवाल, गुजरात ब्यूरो का संपादक अभिजीत भट्ट और एडमिन जतिन रावल ने युवक पर जो आरोप लगाए हैं, जिसमें पेन ड्राइव, डाटा कार्ड, डोंगल, मोबाइल फोन दिए जाने का, वो सब सफेद झूठ है।

गौरतलब है कि जो संस्था ठीक से अहमदाबाद कोर्पोरेशन का टैक्स नहीं चुका पा रही है, वो दूसरों को काम करने के लिए उपरोक्त चीजें क्या देंगे? चैनल हेड को भी टूटाफूटा PC नसीब नहीं हुआ। रही बात दफ्तर में गैरमौजूद होने की तो बता दें जनाब मार्च से ITV GUJARAT बंद था। आपके पास काम कराने बैठाने की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

गालिबन गुजरात ब्यूरो पहले होटल कैम्बे ग्रांड अहमदाबाद में चलता था। बाद में संस्थान द्वारा किराया नहीं भरने से 17 मार्च 20 को होटल मालिक ने सामान जब्त कर वहां से भगा दिया। कुछ समय बाद करीब छह लाख रुपए का जनरेटर भी होटल स्वामी (पूर्व IAS रह चुके हैं) ने जब्त कर लिया। सामान छुड़ाने को लेकर बहुत हाईवोल्टेज ड्रामे हुए लेकिन संस्थान के नौकरों की एक न चली!

देखें ये-

HR ने युवक को भेजा मेल

मेल का युवक द्वारा दिया गया जवाब पढ़ें-

किराया नहीं भरने से पुराने आफिस पर लग गया ताला-

जंजीर में जब्त जेनसेट!

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन