Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

CNN-News18 छोड़कर कहां जा रहे हैं सीनियर एडिटर जक्का जैकब, जानिए!

CNN-News18 में ग्रुप फॉरेन अफेयर्स एडिटर और एंकर के तौर पर सक्रिय जक्का जैकब अब अपने करियर के नए चरण की ओर बढ़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, वह एक अप्रैल से Times Now में बतौर मैनेजिंग एडिटर नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

बताया जा रहा है कि इस नियुक्ति के बाद भी Times Now और Times Now Navbharat की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार रात नौ बजे के प्रमुख प्राइम टाइम शो की एंकरिंग जारी रखेंगी।

जक्का जैकब इससे पहले भी CNN-News18 में मैनेजिंग एडिटर रह चुके हैं। भूमिका में बदलाव के दौरान नेटवर्क की ओर से जारी आंतरिक संचार में बताया गया था कि वह प्रबंधकीय जिम्मेदारियों से हटकर पत्रकारिता पर अधिक फोकस करना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने मैनेजिंग एडिटर ग्रेड में सीनियर एंकर और ग्रुप फॉरेन अफेयर्स एडिटर की भूमिका निभाई। इस पद पर रहते हुए वह CNN-News18 के अलावा समूह के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी शो होस्ट करते रहे।

दो दशक से अधिक के अनुभव के साथ जक्का जैकब मीडिया इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। CNN-News18 से पहले वह 2011 से 2014 के बीच China Central Television के साथ जुड़े रहे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2001 में रीजनल चैनल Sun News से की थी। इसके बाद दिल्ली में Headlines Today (अब आज तक समूह का हिस्सा) के साथ नई पारी शुरू की।

ये भी पढ़िए…

सीएनएन-न्यूज18 में मैनेजिंग एडिटर जक्का जैकब की भूमिका भी बदली!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन