Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जागरण समूह में घमासान; इन 8 निदेशकों को बोर्ड से बाहर करने की तैयारी!

मीडिया सेक्टर की बड़ी कंपनी जागरण प्रकाशन लिमिटेड (JPL) में बोर्ड स्तर पर बड़ा टकराव सामने आया है। कंपनी ने 12 फरवरी 2026 को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में बताया कि उसकी प्रमोटर और होल्डिंग इकाई जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने बोर्ड में बड़े फेरबदल की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

होल्डिंग कंपनी ने विशेष नोटिस जारी कर सात स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक को हटाने का प्रस्ताव रखा है। जिन स्वतंत्र निदेशकों को हटाने की मांग की गई है, उनमें दिव्या करणी, शैलेन्द्र स्वरूप, अनीता नय्यर, केमिशा सोनी, प्रमोद अग्रवाल, शालिन टंडन और अरुण अनंत शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी के फुल-टाइम डायरेक्टर सतीश चंद्र मिश्रा को भी पद से हटाने की सिफारिश की गई है।

इस उद्देश्य से कंपनी में एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाने की मांग की गई है, ताकि शेयरधारकों की मंजूरी के जरिए यह फैसला लिया जा सके।

होल्डिंग कंपनी का आरोप है कि इन निदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया में गंभीर खामियां रही हैं। साथ ही दावा किया गया है कि कंपनी के चेयरमैन महेंद्र मोहन गुप्ता ने JMNIPL बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप अपने वोटिंग अधिकारों का इस्तेमाल नहीं किया।

वहीं, महेंद्र मोहन गुप्ता ने भी इसी दिन बोर्ड को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि वोटिंग अधिकार से जुड़ा पूरा मामला पहले से ही नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), इलाहाबाद बेंच में विचाराधीन है और इस विवाद से जुड़े दो अलग-अलग कंपनी याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है।

12 फरवरी को हुई JPL बोर्ड की बैठक में इस विशेष नोटिस पर चर्चा की गई। बोर्ड ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि वह इस पूरे मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक और उपयुक्त कदम उठाएगा। कुल मिलाकर, जागरण समूह के भीतर नियंत्रण और अधिकारों को लेकर खींचतान अब खुलकर कॉर्पोरेट टकराव में बदलती नजर आ रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन