Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सोमवार और मंगलवार के जागरण से जागिए, पढ़ने का तरीक़ा बदलें!

रवीश कुमार-

रविवार को जब कई देशों ने भारत की निंदा की और उसके दबाव में बीजेपी को अपने प्रवक्ताओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई करनी पड़ी तब सोमवार को जागरण ने हेडलाइन लगाई – बीजेपी में सभी धर्मों का सम्मान। घटना के अहम कारणों को हेडलाइन से ग़ायब कर दिया और ख़बर के भीतर बॉक्स में प्वांइटर बनाकर हल्का कर दिया।

बीजेपी की कार्रवाई के बाद भी देर रात तक कई देशों के नाम जुड़ते गए। इंडोनेशिया से लेकर मालदीव तक। अब खेल देखिए। इनमें से OIC देशों और पाकिस्तान को भारत ने फटकार दिया लेकिन मालदीव से लेकर इंडोनेशिया तक भारत की निंदा कर रहे हैं उसे महत्व नहीं दिया गया।

मंगलवार को जागरण में फटकार को बड़ी ख़बर बनाई गई है जबकि सोमवार की हेडलाइन से लगता था कि बीजेपी ने कुछ अच्छे विचार बताए हैं, उसे छापा गया है।

आप दोनों दिन के जागरण को देखिए। इसी तरह हिन्दी अख़बारों और चैनलों ने मूल ख़बर को ग़ायब कर ख़बर को ख़बर सा कुछ लिख कर हमेशा पाठकों को अंधेरे में रखा है। जिस वक्त भारत की नाक कट रही है, जागरण बताने में लगा कि भारत जवाब दे रहा है। हिन्दी प्रदेश की यही नियति है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन