Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

वरिष्ठ पत्रकार जयशंकर गुप्त ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल

Jaishankar Gupta-

हम मूलतः प्रिंट मीडिया के पत्रकार रहे हैं लेकिन तमाम खबरिया टीवी चैनलों के टॉक शो में अतिथि, विशेषज्ञ, राजनीतिक विश्लेषक के रूप में अपनी बेबाक बातें भी रखते रहे हैं। हाल के दिनों, वर्षों में असहमति के तथ्यों पर आधारित तर्कपूर्ण विवेचन भी बर्दाश्त नहीं कर पानेवाली सत्तारूढ़ जमात के दबाव में या उन्हें खुश रखने की गरज से तमाम सरकारी, अर्ध सरकारी, निजी चैनल हमारे जैसे लोगों को अपने टॉक शो में बुलाने में संकोच करने लगे हैं। यदा कदा बुला भी लेते हैं।

हमारे बहुत सारे मित्र फेसबुक और यू ट्यूब जैसे सोशल मीडिया के मंचों पर आकर अपनी बात करने के लिए प्रेरित-उत्साहित करते रहते हैं। लेकिन हमने खुद का वीडियो बनाकर कभी अपलोड नहीं किया इसलिए भी एक झिझक सी बनी रहती है।

इस बीच हमारे अनुजवत मित्र, वरिष्ठ पत्रकार अतुल सिन्हां ने कल दबाव बनाया कि शुरुआती झिझक के बावजूद मुझे देश के ताजा तरीन घटनाक्रमों पर वीडियो बनाकर उन्हें भेजना चाहिए जिसे वह संपादन के बाद यू ट्यूब पर अपने मंच 7 रंग से साझा कर देंगे। तय हो गया, ‘हाल फिलहाल’ के नाम से हम साप्ताहिक या गाहे बगाहे ताजा तरीन राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाक्रमों के बारे में अपनी बातों का वीडियो बनाकर उनके पास भेजेंगे। इस आसान से लगनेवाले काम को पहली बार संपन्न करने की शुरुआत में कितनी झिझक और परेशानी हुई, कह नहीं सकता।

मुख्य समस्या तकनीकी ज्ञान की अभिज्ञता भी थी। एक बार तो लगा कि हमसे नहीं होगा। फिर कहा करके देखते हैं। वीडियो तो बन गया, कुछ बड़ा ही लेकिन झिझक के कारण इसमें उस तरह का अपेक्षित फ्लो नहीं बन पाया जैसा हम अन्य चैनलों पर बोल पाते हैं। बहरहाल, यू ट्यूब पर 7 रंग के मंच से अतुल ने इसे आज जारी कर दिया है। फुरसत हो तो इसे देखें, सुनें और प्रतिक्रिया दें। बताएं कि क्या भविष्य में भी मुझे इस प्रयोग के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उत्तरोत्तर सुधार की गुंजाइश तो बनी ही रहेगी। आप चाहें तो इसे अन्य मित्रों के साथ साझा भी कर सकते हैं। धन्यवाद।

https://www.youtube.com/channel/UC2bBpqjtZwYfdwufw8d9VUA

जयशंकर गुप्त
12 जून,2021।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन