Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जालौन के पाँच पत्रकारों पर भाजपा विधायक ने दर्ज कराया मुकदमा

जालौन में उरई के भाजपा विधायक गौरीशंकर वर्क के खिलाफ फर्जी खबर चलाना 5 पत्रकारों पर भारी पड़ गया। भाजपा विधायक ने इन पत्रकारों पर क्षवि खराब करने और आईटी एक्ट का दुरूपयोग करने के मामले में उरई के साइबर थाने में मानहानि और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा कल यानी 21 मई को दर्ज कराया गया है।

बता दें कि जालौन के उरई में 18 मई पांचवे चरण के प्रचार प्रसार के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा द्वारा जुलूस और जनसंपर्क किया जा रहा था, इसी दौरान भाजपा विधायक गौरीशंकर वर्मा और केंद्रीय राज्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह वर्मा आपस में सामान्य बातचीत कर रहे थे. जिसको ZEE NEWS के जालौन संवाददाता जितेंद्र सोनी, IBC 24 के संवाददाता सद्दाम, जालौन मेट्रो के संवाददाता रविकांत द्विवेदी और 2 अन्य पत्रकारों ने सामान्य बातचीत को विवाद का रूप देकर अपने-अपने चैनलों में समाचार प्रसारित करा दिया।

न्यूज़ प्रसारित होने के बाद, आरोप है कि इस खबर को व्हाट्सअप ग्रुपों में शेयर कर चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी और विधायक की क्षवि को खराब करने की कोशिश की गई।

खबर का संज्ञान लेने के बाद उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले की शिकायत की। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ZEE NEWS के संवाददाता जितेंद्र सोनी, IBC24 के संवाददाता सद्दाम, जालौन मेट्रो के संवाददाता रविकांत द्विवेदी तथा दो अन्य अज्ञात पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा संख्या- 4-2024 के तहत मानहानि की धारा 499 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126, 127 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।

देखें FIR की कॉपी

ये भी पढ़ें…

दैनिक भास्कर पर पूर्व सांसद ने लगाया तथ्यहीन ख़बर छापने का आरोप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन