Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एंकर जसवीर सिंह जस्सी ने ‘हिन्दी ख़बर’ को अलविदा कहा

‘लड़ते रहो बढ़ते रहो’ स्लोगन को लिखने वाला, गढ़ने वाला और इसी राह पर आगे बढ़ने वाला पत्रकार जसवीर सिंह जस्सी अब हिन्दी ख़बर चैनल को अलविदा कह चुका है।

जस्सी हिन्दी ख़बर चैनल में बीते ढाई साल से टीवी न्यूज़ एंकर की भूमिका निभा रहे थे।

वर्ष 2018 के मार्च महीने में पत्रकार जस्सी ने हिन्दी ख़बर में बतौर न्यूज़ एंकर अपनी पारी शुरू की थी। इसी संस्थान में रहते हुए पत्रकार जसवीर सिंह जस्सी की शादी 10 दिसंबर 2020 को हुई, जिसका नाम किसी टीवी प्रोग्राम की ही तरह दुनिया को संदेश देने वाला था। वो नाम था ‘शादी नहीं संदेश’ (एक विवाह ऐसा भी)।

दरअसल ये शादी, दहेज विरोधी, जात-पात के ख़िलाफ़, ऊंच-नीच के ख़िलाफ़, अमीरी-ग़रीबी के फर्क को मिटाना और लड़का-लड़की को एक समान मानना, ऐसी विचारधारा को समाज को समझाने के लिए थी, जिसने पूरे देश में ख़ूब सार्थक सामाजिक संदेश देने का काम भी किया।

पत्रकार जसवीर सिंह जस्सी ने वर्ष 2016 में 25 दिसंबर से बतौर टीवी न्यूज़ एंकर के तौर पर मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चैनल HNN 24×7 से की थी।

फिर नोएडा, यूपी के TV 100 चैनल में बतौर एंकर काम किया, फिर चंडीगढ़ के न्यूज़ चैनल, ‘ख़बरें अभी तक’ को अपनी सेवाएं दीं।

उसके बाद साधना न्यूज़ में बतौर न्यूज़ एंकर के रूप में काम किया और फिर न्यूज़ चैनल ‘हिन्दी ख़बर’ के साथ रहे और अब हिन्दी ख़बर को अलविदा कह चुके पत्रकार अपनी सेवाएं देने के लिए एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन