Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जतिन शुक्ला के सवालों से आहत इंदौर सांसद ने मुकदमा लिखवा दिया!

नितिन त्रिपाठी-

एक कहावत है- Power makes people corrupt, absolute power makes absolute corrupt.

कुछ समय पूर्व इंदौर में एक हादसा हुआ – एक पब्लिक टॉयलेट जो पानी की सप्लाई के ऊपर बना दिया गया था उससे सीवेज रिस कर पानी के पाइप में जाने लगा और इस पानी को पीने से 32 नागरिकों की मृत्यु हुई हज़ारों हॉस्पिटलाइज़ हुए. यूँ तो सरकारी लापरवाही से एक दो पाँच लोगों का मर जाना आम घटना है और जनता ने इसके साथ जीना सीख लिया है, पर इस स्टैण्डर्ड से भी इतनी भीसड़ त्रासदी शायद ही कहीं और हुई हो.

कोई और लोकतंत्र हो तो जन प्रतिनिधि जनता के भय से न सही शर्म से ही अपना चेहरा न दिखा पायें जनता को. लेकिन न जी यहाँ तो ऐब्सलूट पॉवर वाला केस है. मामला थोड़ा जैसे ही ठंडा पड़ना आरम्भ हुआ अर्थात् अब बस रोज़ एकाध लोग ही मर रहे हैं, जन प्रतिनिधियों ने कार्यवाही आरम्भ की. न जी वो कार्यवाही नहीं कि इस घटना के दोषी लोगों को सजा दिलायें या स्वयं ही मोरालिटी (?) के नाम पर जिम्मेदारी लें, उल्टे कार्यवाही यह आरम्भ हुई कि मीडिया / सोशल मीडिया में जो इस घटना का विरोध कर रहे थे उन पर मुकदमे लिखे जायें.

ताजा मामले में इंदौर के माननीय पूजनीय परम आदरणीय देवता तुल्य गरीबों के मसीहा सरकार हुजूर जिल्ले इलाही सांसद श्री शंकर लालवानी ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Jatin Shukla पर FIR कराई है. वजह? वजह यह कि उस समय लोगों के मरने पर चुभते हुए सवाल सांसद जी से पूछे गए. लोगों के मरने पर जमीर जाग्रत न हुआ पर प्रश्न पूछे जाने पर ईगो आहत हो गया.

Narendra Modi जी के सारे किए धरे का ऐसे सांसद विधायक सबसे नाजायज इस्तेमाल करते हैं. सोशल मीडिया के दौर में पब्लिक घटनाएं भुला देती है, न भी भुलाये तो भी और कोई चारा नहीं, पर ये जन प्रतिनिधि ऐसी ऊल जलूल हरकतें कर पब्लिक को ये सब भूलने भी नहीं देते.


सज़ा ए मौत दो जो प्रश्न पूछे
एफआईआर से बच जाऊंगा मैं
जमानतदारों तुम तैयार रहना
मैंदां ए जंग में फिर आऊंगा मैं -जतिन शुक्ला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन