Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जावेद अली और आलोक श्रीवास्तव का नया गीत ‘वतन’, सुनें

टीवी पत्रकार और गीतकार आलोक श्रीवास्तव और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जावेद अली का नया गीत ‘वतन’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। गीत का संगीत दुष्यंत ने दिया है। दूरदर्शन और प्रसार भारती की ओर से तैयार किए गए, नए इंडिया के इस गीत को सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने रिलीज़ किया है।

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा लाल क़िले से किए जाने वाले ध्वजारोहण के लिए, विशेष रूप से तैयार किए गए इस गीत में धारा 370 हटाए जाने के बाद, नए कश्मीर से लेकर चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण तक का नज़रिया बयाँ किया गया है- “माथे पे तेरे चाँद का टिका लगाएँगे / आँखों में तेरी ख़्वाब के तारे सजाएँगे / तू देखना वतन तुझे कैसा सजाएँगे.” गीत में सर्जिकल-स्ट्राइक, सेना के शौर्य और पराक्रम की कहानी कुछ इस तरह है- “क़दमों पे तेरे सात गगन हम झुकाएँगे / काँधे पे तेरे जीत का परचम सजाएँगे / गालों पे तेरे शौर्य की लाली रचाएँगे / तू देखना वतन तुझे कैसा सजाएँगे.” गीत के एक हिस्से में सरकार के संकल्प, विकास, विज़न और चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण को भी पेश किया गया है- “अब तक जो न हुआ है, वो अब कर दिखाएँगे / आँखों पे तेरी दूर का चश्मा लगाएँगे / सारी हदों के पार तुझे हम दिखाएँगे / तू देखना वतन तुझे कैसा सजाएँगे.” तो गीत के अंतिम हिस्से में देश के लिए शहीद हुए सैनिकों को ट्रिब्यूट दिया गया है- “मिट्टी का तेरी मिट के भी क़र्ज़ा चुकाएँगे / मस्तक ये तेरा गर्व से ऊँचा उठाएँगे / आगे ही आगे हम तुझे ऐसा बढ़ाएँगे / तू देखना वतन तुझे कैसा सजाएँगे.”

पिछले साल भी आलोक श्रीवास्तव ने 15 अगस्त पर गीत लिखा था, जिसे शंकर महादेवन न गाया था।

सुनें… New Song

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन