Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

नर्सिंग होम में हंगामा करने और रंगदारी मांगने पर एक महिला-पुरुष पत्रकार की शिकायत, देखें वीडियो

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह चौक स्थित जीवनदीप नर्सिंग होम में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ तथाकथित पत्रकारों पर अस्पताल संचालक से रुपए मांगने के आरोप लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और बामुश्किल मामले को शांत कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में मरीज के पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान एक महिला और एक पुरुष खुद को पत्रकार बताकर अस्पताल पहुंचे और वहां वीडियो बनाने लगे। जब स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कथित महिला पत्रकार ने अस्पताल बंद कराने की धमकी दी और मामला एक लाख रुपये में निपटाने की बात कही।

अस्पताल संचालक का आरोप है कि उक्त तथाकथित पत्रकार पहले भी विवादों में रह चुके हैं। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में ही एक बार उनका दारोगा से बड़ा विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्हें घंटों हवालात में बैठना पड़ा था।

इस मामले में महिला मरीज के पति ने भी अस्पताल प्रबंधन को लिखित में शिकायत दी है। उसका आरोप है कि पत्रकारों ने उसे पैसे माफ करने का लालच देकर ऐसी वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई, जिसका उससे कोई सरोकार नहीं था।

फिलहाल, अस्पताल संचालक ने इस पूरे प्रकरण की लिखित तहरीर पुलिस को सौंपी है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

देखें हंगामें का वीडियो और शिकायत पत्र…

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1967104525648752715?t=oboceVqQLyyhEV8zBj9uxw&s=08
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन