Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

यूट्यूबर पत्रकार को बिहार सरकार के मंत्री ने गालियाँ दी और पीटा भी, मीडिया चुप!

तेजस्वी यादव का आरोप – बिहार के मंत्री ने पत्रकार को पीटा, FIR की मांग

जिस गाली पर प्रधानमंत्री जी ने बिहार चुनाव की प्रत्यंचा तान दी थी ठीक वही गाली एक यू ट्यूब पर कंटेंट डालने वाले पत्रकार को बिहार सरकार के एक मंत्री द्वारा कुछ दूसरी गालियों समेत दी गईं और पीटा भी गया ।

इसकी FIR तक दर्ज करने को पुलिस तैयार नहीं हुई तो तेजस्वी यादव को खुद मैदान में उतरना पड़ा ।

गालियाँ कम से कम बिहार में चुनाव का मुद्दा नहीं बन सकतीं चाहे नोएडा चैनल इस पर खुद के कपड़े क्यों न फाड़ डालें ।

फ़िलहाल बिहार का सवाल है कि क्या माँ सिर्फ़ प्रधानमंत्री की मानी जाएँगी या पब्लिक की माँ भी माँ ही होती हैं?

-शीतल पी सिंह

पटना – बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद विधायक तेजस्वी यादव ने राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा पर पत्रकार से मारपीट और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने घटना पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

सोमवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी ने एक कथित वीडियो भी जारी किया। इसमें मंत्री को एक पत्रकार पर चिल्लाते और गाली देते देखा जा सकता है। तेजस्वी के मुताबिक, यह घटना जीवेश मिश्रा के जाले विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान हुई। जब पत्रकार ने उनसे सड़कों की बदहाल स्थिति पर सवाल किया तो मंत्री ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि जातिसूचक गालियां भी दीं।

तेजस्वी ने आरोप लगाया –

“जीवेश मिश्रा पहले भी फर्जी ड्रग्स केस में दोषी पाए गए थे। मंत्री रहते हुए उन्होंने गंभीर अपराध किया है। मैं वीडियो सबूत के तौर पर पेश कर रहा हूँ। जब मंत्री ही पत्रकार को पीटेंगे और गाली देंगे तो गरीब जनता का क्या होगा?”

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या उन्हें मंत्री के इस कृत्य की जानकारी है।

उन्होंने तंज कसा – “प्रधानमंत्री आज पुर्णिया में आ रहे हैं। क्या वे जानेंगे कि उनके मंत्री पत्रकार को पीट रहे हैं? क्या कानून सिर्फ गरीबों के लिए है और मंत्रियों के लिए अलग?”

राजद नेता ने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस मंत्रियों को बचाने में लगे हुए हैं और किसी भी कार्रवाई से बच रहे हैं।

“बीच में पुलिस और मंत्री की समझदारी बनी हुई है – मंत्री घोटाले करो, रिश्वत लो, लोगों को मारो-पीटो, लेकिन पकड़े नहीं जाओगे। गरीब को शराबबंदी में जेल भेज देते हैं, लेकिन मंत्री खुलेआम गलत करते हैं और पुलिस कुछ नहीं करती।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी आज पुर्णिया में नेशनल मखाना बोर्ड की शुरुआत करेंगे और पुर्णिया एयरपोर्ट के इंटरिम टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे 36,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसमें भागलपुर के पीरपैंती में 3×800 मेगावॉट का थर्मल पावर प्रोजेक्ट भी शामिल है, जिसे बिहार का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का निवेश बताया जा रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ambuj upadhyay

    September 16, 2025 at 12:42 am

    भैय्या सच में एक अभिनेता ने टिप्पणी की थी भारत में रहने में डर लगता हैं परंतु बोलते हुए दुःख लग रहा हैं 20 साल पत्रकारिता करने के बाद , भारत में शासन प्रशासन के ख़िलाफ़ बोलने और लिखने में डर लगता हैं अपने बच्चे कैसे पलेंगे, बढ़ेंगे, पढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन