Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

गजलों की गूंज के बीच झांसी टाइम्स की रंगारंग लांचिंग

उरई (उ.प्र.) : बुन्देलखण्ड का पहला न्यूज पोर्टल झांसी टाइम्स रविवार को झांसी के मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित रंगारंग समारोह में लांच कर दिया गया। इस अवसर पर मण्डल मुख्यालय के सैकड़ों की संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक सपरिवार उपस्थित थे। दैनिक जागरण झांसी के सम्पादक यशोवर्धन ने भी इस अवसर पर झांसी टाइम्स की सफलता की शुभकामनायें कीं। 

कार्यक्रम को संबोधित करते के पी सिंह

उरई (उ.प्र.) : बुन्देलखण्ड का पहला न्यूज पोर्टल झांसी टाइम्स रविवार को झांसी के मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित रंगारंग समारोह में लांच कर दिया गया। इस अवसर पर मण्डल मुख्यालय के सैकड़ों की संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक सपरिवार उपस्थित थे। दैनिक जागरण झांसी के सम्पादक यशोवर्धन ने भी इस अवसर पर झांसी टाइम्स की सफलता की शुभकामनायें कीं। 

कार्यक्रम को संबोधित करते के पी सिंह
जालौन टाइम्स की सफलता के बाद इसी टीम ने मण्डल मुख्यालय के जाने माने इलैक्ट्रानिक चैनल पत्रकार विनोद गौतम के नेतृत्व में झांसी टाइम्स के प्रकाशन की योजना बनायी। जालौन टाइम्स जहां अभी फेसबुक पर ही प्रसारित हो रहा है वहीं झांसी टाइम्स को सीधे पोर्टल के रूप में लांच करने की योजना बनायी गयी। रविवार को इसके लिये मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित इन्द्रधनुषी समारोह में प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह के शागिर्द जसवन्त सिंह ने अपनी गजलों का जादू बिखेरते हुए रात भर समां बांधे रखा।
इसके पहले इंडिया टुडे के प्रदेश संवाददाता पीयूष गोयल, लखनऊ के बुजुर्ग पत्रकार शिवशंकर गोस्वामी और अनिल त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रस्तावना भाषण में झांसी टाइम्स के संपादक केपी सिंह ने कहा कि दस वर्ष से भी अधिक समय पहले देश में इंटरनेट मीडिया की शुरूआत हाईफाई गतिविधि के रूप में हुई थी लेकिन अब जबकि नेट कनेक्टिविटी का असीम विस्तार हुआ है। गांव-गांव तक नेट यूजर तैयार हो गये हैं। हिन्दी के बेहतर एप्लीकेशन आ गये हैं और एन्ड्रायड फोन युवाओं में आम बन गये हैं तो इंटरनेट मीडिया, जन मीडिया के नये चेहरे के रूप में पहचानी जा रही है। इसमें पूंजी की विशेष आवश्यकता न होने से श्रमजीवी पत्रकार भी इसकी शुरूआत करने में सक्षम हैं। नतीजतन पोर्टल न्यूज चैनल में मुनाफे व अन्य स्वार्थ हावी न होने के कारण अधिक वस्तुपरक समाचार व विश्लेषण आयेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मंच है जिसे कारपोरेट मीडिया ने प्रिन्ट और इलेक्ट्रानिक क्षेत्र में हाईजैक कर रखा है। इंटरनेट मीडिया इसकी लोकतांत्रिक मंच के रूप में बहाली का माध्यम बन रहा है। 
झांसी सदर के विधायक रवि शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सरावगी, राजनीतिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक और पत्रकारिता के क्षेत्र की कई बड़ी हस्तियों ने मौजूद रहकर झांसी टाइम्स परिवार की हौसला अफजाई की। अन्त में झांसी टाइम्स के संचालक समन्वयक विनोद गौतम ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन