Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

समाज में जारी रहेगा पत्रकारिता का मिशन : मनोज रावत

देहरादून : पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में आईएफडब्लूजे की प्रदेश इकाई स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एवं जनजागरण अभियान समिति के संयुक्त तत्वावधान में मीडिया पर विचार मंथन किया गया। इस मौके पर स्टेट यूनियन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज रावत ने कहा कि आज भी समाज में पत्रकारिता का मिशन जारी है।  

देहरादून : पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में आईएफडब्लूजे की प्रदेश इकाई स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एवं जनजागरण अभियान समिति के संयुक्त तत्वावधान में मीडिया पर विचार मंथन किया गया। इस मौके पर स्टेट यूनियन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज रावत ने कहा कि आज भी समाज में पत्रकारिता का मिशन जारी है।  

सुभाष रोड स्थित मीडिया सेंटर के सेमिनार हाल में ‘व्यावसायीकरण एवं वैश्वीकरण के दौर में पत्रकारिता एक मिशन या व्यावसाय’ विषय पर विचार मंथन किया गया। मंथन में यूनियन के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पत्रकारिता में अध्यानरत छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। परिर्चचा के दौरान छा़त्रों ने वर्तमान परिस्थतियों को देखते हुए एक चुनौति और मिशन के रूप में हो रही पत्रकारिता के विभिन्न आयामों पर सवाल जवाब करते हुए पत्रकारिता के मौलिक सिद्धांतों में समय के साथ हो रहे बदलावों पर विशेषज्ञों की राय जानी। 

इस मौके पर स्टेट यूनियन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज रावत ने कहा कि आज भी समाज में पत्रकारिता का मिशन जारी है। समय-समय पर इसकी कमान पत्रकार के हाथ में होती है। समाज के बदलाव में मीडिया की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है लेकिन आज के दौर में चुनौती अधिक है। इसकी जिम्मेदारी भी स्वयं पत्रकार व संस्थानों की है कि वह अपने आप को समाज के सामने किस प्रकार से पेश करते हैं। 

वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह बिष्ट ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता मिशन के साथ-साथ व्यवसाय के रूप में भी बदल गई है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं निकाला जा सकता है कि पत्रकार अपना कार्य नहीं कर रहे हैं। यूनियन के पदाधिकारी रौबिन सिंह चैहान ने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारों को भी खुद को बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि एक प्रोफेशनल पत्रकार बनने के लिए आवश्यक है कि आप अपने लक्ष्य को तय समय पर पूरा करें। 

इस मौके पर पत्रकार  किशोर रावत ने कहा कि मिशन और व्यवसाय के बीच का रास्ता ही सुरक्षित है। पत्रकार के लिए हर दिन एक मिशन होता है, जिसकी कोई तय सीमा नहीं होती है। साईं पैरामेडिकल कालेज के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डा. जितेन्द्र सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता के क्षे़त्र में अपना भविष्य बनाने वालों के लिए आवश्यक है कि वह बाजार की मांग को भी समझें। 

इस मौके पर जनजागरण अभियान समिति के संस्थापक स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि समाज में मीडिया का अहम योगदान है। इससे कई सकारात्मक पहलू सामने आते हैं। कार्यक्रम का संचालन स्टेट यूनियन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के जिलामहामंत्री शक्ति सिंह बत्र्वाल ने किया। इस मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष प्रियांक वशिष्ठ, आरटीआई कार्यकर्ता अजय कुमार, पत्रकार अजय पांडे, एसआईएमएस के विभागाध्यक्ष कैलाश भंडारी, सुरभि जैन, प्रतिभा चैधरी, सरगम, नवीन, मनीष बनवाल आदि मौजूद थे। 

कार्यक्रम संयोजक स्वप्निल सिन्हा की रिपोर्ट

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन