Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी पत्रकार अरेस्ट, दरोगा फरार, इंस्पेक्टर और डीसीपी भी नपे!

फरार दरोगा अमित मौर्या

कानपुर- उत्तर प्रदेश के कानपुर में 14 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले का खुलासा हो गया है। लड़की को अगवा कर दुष्कर्म पत्रकार शिवबरन यादव ने दरोगा अमित मौर्या के सहयोग से किया था। दरोगा को सस्पेंड किया गया है। घटना में दरोगा की काली स्कॉर्पियो इस्तेमाल हुई थी। पीड़िता ने दोनों आरोपियों का हुलिया और कार की जानकारी दी, जिसके बाद पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं, दूसरी तरफ दरोगा अमित मौर्या फरार है। पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को स्पष्ट जानकारी न देने और सही धाराओं में एफआईआर नहीं करने पर थाना प्रभारी विक्रम सिंह को निलंबित कर दिया। दरोगा की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं।

बता दें कि सोमवार 5 जनवरी को थाना सचेंडी क्षेत्र में 14 वर्ष की बालिका के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी। स्कॉर्पियो सवार पत्रकार ने पुलिसकर्मी दोस्त के साथ मिलकर 14 साल की छात्रा को किडनैप कर गैंगरेप किया। दोनों करीब 2 घंटे तक कार के अंदर छात्रा से हैवानियत करते रहे। जब वह बेहोश हो गई, तो उसे उसके घर के सामने फेंक कर भाग गए थे।

मामले में पहले पुलिस ने अज्ञात में FIR दर्ज की। पीड़िता बार-बार आरोपी युवक के साथ उस वर्दी वाले का नाम भी बताती रही.. मगर FIR अज्ञात में ही दर्ज हो पाई। मामले के तूल पकड़ने के बाद पत्रकार की गिरफ्तारी हुई। सचेंडी थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह और डीसीपी पश्चिम पर भी कड़ी कार्रवाई की गई है।

आज अमर उजाला की कवरेज पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन