Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकारों पर हमले के विरोध में हाथरस प्रेस क्लब ने जुलूस निकाला

हाथरस : शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र को जिंदा जलाकर हत्या करने और कानपुर, बस्ती व पीलीभीत में हुए पत्रकारों पर जालनलेवा हमले के विरोध में हाथरस प्रेस क्लब के पत्रकार भी सड़कों पर उतर पड़े। मौन जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।

पत्रकारों पर हमले के विरोध में जुलूस निकालते हाथरस प्रेस क्लब के पत्रकार

हाथरस : शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र को जिंदा जलाकर हत्या करने और कानपुर, बस्ती व पीलीभीत में हुए पत्रकारों पर जालनलेवा हमले के विरोध में हाथरस प्रेस क्लब के पत्रकार भी सड़कों पर उतर पड़े। मौन जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।

पत्रकारों पर हमले के विरोध में जुलूस निकालते हाथरस प्रेस क्लब के पत्रकार

सुबह ही आठ बजे हाथरस के तालाब चौराहे पर हाथरस प्रेस क्लब के पत्रकार एकत्र हुए और मौन जुलूस निकालते हुए सड़कों पर निकल पड़े। पत्रकारों की मांग थी कि मृतक जगेंद्र सिंह के परिवार को बतौर मुआवजा 50 लाख रुपये और मृतक के परिवार के किसी सदस्य को एक सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही कानपुर में पत्रकार दीपक मिश्र, बस्ती में पत्रकार धीरेंद्र पांडेय व पीलीभीत में पत्रकार हैदर के साथ हुई हैवानियत की भी निंदा करते हुए पीड़ित पत्रकारों को मुआवजा और सुरक्षा प्रदान करने की मांग के साथ इसके लिए दोषी व्यक्तियों पर सख्त कार्रवार्इ की मांग की गई । पत्रकार आगरा रोड, चिंताहरण मार्ग, घंटाघर, नजिहार्इ बाजार, रूर्इ की मंडी, लोहट बाजार, क्रांति चौक, बागला मार्ग, रामलीला मार्ग, पंजाबी मार्केट होते हुए पुरानी कलक्ट्रेट पर पहुंचकर एक सभा की। 

एसडीएम सदर केहरी सिंह को मुख्यमंत्री के नाम अपना एक मांगपत्र सौंपा। जुलूस का नेतृत्व व सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष बीएसजैन ने की व संचालन सचिव संजय दीक्षित ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष कृष्णबिहारी शर्मा, भूवेंद्र सेंगर, विकास शर्मा, राजेश गौतम, नीरज सौखिया, ललित राना, किशोर वार्ष्णेय, अमित सक्सेना, गौरव पंडित, पीसी शर्मा, अमित शर्मा, पुश्कर कुमार, विनोद शर्मा, डॉ. गुरुदत्त भारती, नवीन कुलश्रेष्ठ, सोनवीर चौधरी आदि पत्रकार मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन