Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

वरिष्ठ पत्रकार डॉ किरण ठाकुर का निधन, PUWJ ने दान की देह!

पुणे | वरिष्ठ पत्रकार डॉ किरण ठाकुर (77) के निधन की जानकारी सामने आई है. वह पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ थे और पुणे के एक अस्पताल में भर्ती थे.

पुणे यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (PUWJ) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनका शरीर उनकी इच्छा के अनुसार दान कर दिया गया है. उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे, बहुएं और पोता-पोती हैं.

ठाकुर ने तीन दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता की. इस दौरान उन्होंने पुणे डेली, यूएनआई (यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया), इंडियन पोस्ट और द ऑब्जर्वर जैसे प्लेटफार्मों के साथ जुड़े रहे.

वर्ष 2001 में उन्होंने बतौर प्रोफेसर अध्यापन के क्षेत्र में कदम रखा. 2001 से 2007 तक सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी के संचार और पत्रकारिता विभाग (रानाडे संस्थान) के प्रमुख बने.

ठाकुर ने भारत में समाचार पत्रों के वेब संस्करणों पर अपनी पीएचडी पूरी की थी. कई शोध पत्रों के साथ-साथ उन्होंने हैंडबुक ऑन प्रिंट जर्नलिज्म समेत किताबें भी लिखीं. इसके अलावा उन्होंने पीयूडब्ल्यूजे और पुणे पत्रकार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन