Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

मास्टर जी को पत्रकारिता करना पड़ा महंगा, दो-दो जगह से सेलरी उठाने पर दर्ज हो गया मुकदमा

राजेश कपिल-

पंजाब में दैनिक भास्कर के पत्रकार के खिलाफ विजिलेंस ने दर्ज किया मुकदमा… पंजाब के होशियारपुर से खबर है कि दैनिक भास्कर के पत्रकार परमिंदर सिंह बरियाणा के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पंजाब स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज में IPC की धारा 465/468/471/168 IPC और 7 पीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है.

केस गैर-जमानती धाराओं में दर्ज है. दैनिक भास्कर अखबार के पत्रकार परमिंदर सिंह बरियाणा पर आरोप है कि वे सरकारी नौकरी करते हुए प्राइवेट बिजनेस और प्राइवेट नौकरी भी कर रहे हैं. बरियाणा हाई स्कूल नंगल इसर, जिला होशियारपुर में बतौर पंजाबी मास्टर नौकरी कर रहे हैं.

जैसा कि नियम है कि सरकारी नौकरी करने वाला कोई भी मुलाजिम प्राइवेट काम नहीं कर सकता. बरियाणा पर आरोप है कि उन्होंने अपने और मां के नाम पर टाइल्स की फैक्टरी लगाई और उसमें 95 प्रतिशत हिस्सेदारी बरियाणा की और 5 प्रतिशत हिस्सेदारी उनकी मां की थी. फिर मां के निधन के बाद उसने दोनों बेटों के नाम पर 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी कर दी. लेकिन बैंक अकाउंट में अभी भी बरियाणा का नंबर ही मौजूद है. इससे साफ होता कि बिजनेस को बरियाणा ही हैंडल करते हैं.

इसके अलावा बरियाणा दैनिक भास्कर होशियारपुर में बतौर चीफ रिपोर्टर काम करते और वहां से 22881 रुपए तनख्वाह लेते हैं. उनकी सैलेरी भी बैंक अकाउंट में ही आती है. 2012 में सरकारी नौकरी ज्वाइन करते समय लिखा गया था कि वह तनख्वाह लेकर पत्रकारिता नहीं करेंगे. बरियाणा पर एक आरोप ये भी है कि वह झूठी हाजिरी लगवाते थे. रजिस्टर रिकार्ड के मुताबिक वह स्कूल में होते थे, लेकिन उनके मोबाइल की टावर लोकेशन कहीं बाहर की होती थी.

स्कूल के रजिस्टर से छेड़छाड़ एक बार नहीं बल्कि कई बार की गई है. विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी निरंजन सिंह की इंकवायरी में रजिस्टर से छेड़खानी, सरकारी नौकरी करते समय पैसे लेकर पत्रकारिता करना और प्राइवेट बिजनेस करना पाया गया है. इसके चलते बरियाणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

इस बाबत आरोपी परमिंदर बरियाणा से उनका पक्ष जानने के लिए दो बार फोन किया गया, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया. उनको whatsapp पर संदेश भेजकर आग्रह किया गया तो उन्होंने लिखित में कहा कि वो अभी कुछ नहीं कहेंगे लेकिन जल्दी खुद सबके सामने आएंगे.

जालंधर से जयहिंद न्यूज के एडिटर राजेश कपिल की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन