Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर में पत्रकार को तीन युवकों ने तमंचा सटाकर पीटा, CCTV खंगाल रही पुलिस

कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन बाइक सवार युवकों ने एक पत्रकार पर हमला कर दिया। घटना बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना-बिठूर रोड पर साईं दरबार के पास रविवार देर शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एक अखबार से जुड़े पत्रकार कृष्णमोहन शुक्ला किसी कार्यक्रम का कवरेज कर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उनके सीने पर तमंचा तान दिया।

शोर मचने पर आरोपी मौके से मंधना की ओर फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित का नकदी से भरा पर्स भी कहीं गिर गया।

पीड़ित पत्रकार, जो बांग्लादेशी कॉलोनी मंधना के निवासी बताए जा रहे हैं, ने बिठूर थाना में घटना की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह बिठूर क्षेत्र में एक सामूहिक विवाह समारोह का कवरेज कर लौट रहे थे, तभी यह वारदात हुई।

मामले की जानकारी मिलने पर डीसीपी पश्चिम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन