Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

पत्रकार की कार में टक्कर मारने वालों के दबाव में आई भोपाल पुलिस, आरोपी को छोड़ा पत्रकार को पीटा!

भोपाल | मध्य प्रदेश के भोपाल में पत्रकारों के साथ अभद्रता का एक मामला सामने आया है. प्रकरण भोपाल के थाना बागसेवनिया का है.

दरअसल, मीडियाकर्मियों की खड़ी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी. जिसे लेकर पत्रकार थाने पहुंचे. लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय आरोपी को छोड़ा तो मीडियाकर्मी वीडियो बनाने लगे. बस इससे पुलिस नाराज हो गई.

पूरा मामला क्या है?
पत्रकार अमित पाठे ने बताया कि वे अपने परिचित रामकृष्ण गौतम के साथ आए थे. उनकी कार साइकिल ट्रैक पर खड़ी थी. तभी एक तेज रफ्तार कार (यूपी-78 ईबी- 8325) ने उनकी खड़ी कार को टक्कर मार दी. कार चालक नशे की हालत में थे. हंगामा करने लगे. इसी दौरान वहां मिसरोद थाने के दो पुलिसकर्मी आए. उन्होंने मामला बागसेवनिया थाने का बताया.

इसके बाद पाठे अपनी क्षतिग्रस्त कार से बागसेवनिया थाने पहुंचे. पाठे की कार में बैठा एक पुलिसकर्मी रास्ते में उतरकर आरोपी की कार में बैठ गया. यह देख पाठे ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया.

थाने पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी का नाम पता पूछकर जाने को कहा. यहीं मामला बिगड़ गया. जिसका विरोध करते हुए पाठे ने ब्रीथ एनालाइजर से चेक करने और मेडिकल कराने की बात कही. पाठे इस दौरान वीडियो भी बना रहे थे. जिसे लेकर पुलिसकर्मी हत्थे से उखड़ गए. पुलिसकर्मी पाठे व उनके परिचित पर टूट पड़े. दोनों को बुरी तरह पीटा.

पिटाई में घायल पत्रकार अमित पाठे ने इसकी शिकायत जिले के आलाधिकारियों से करने की बात कही है. इस प्रकरण पर पुलिसकर्मी कुछ भी बताने से कतराते रहे. उनका कहना है कि मामले में थाना प्रभारी अमित सोनी ही ज्यादा बेहतर तरीके से बता पाएंगे. जो दोपहर 12 बजे के बाद थाने पहुंचेंगे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन