संजय मिश्रा-
दु:खद समाचार। हम लोगों की अभिभावक, वरिष्ठ पत्रकार, पायोनियर हिंदी की संपादक ऊषा श्रीवास्तव जी अब हमारे बीच नहीं रहीं।

ऊषा जी बीमार थीं। उनका इलाज मैक्स अस्पताल साकेत दिल्ली में चल रहा था।
ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और मित्र समान अभिभावक की रिक्तत्ता से उबरने की सभी मित्रों और चाहने वालों को साहस प्रदान करें। ॐ शांति!
उमेश चतुर्वेदी-
अमर उजाला कारोबार अख़बार में कुछ ही दिनों काम करने का मौका मिला। तभी ऊषा श्रीवास्तव से परिचय हुआ। तब काम का माहौल उस दौर के सम्पादक की वजह से तनावपूर्ण रहता था, तब नवेले पत्रकारों को कोई ढांढ़स बंधाता था तो वह थीं ऊषा जी, नवेलों की ऊषा दीदी। विनम्र श्रद्धांजलि।
राजकेश्वर सिंह-
वरिष्ठ पत्रकार ऊषा श्रीवास्तव जी का निधन… बहुत ही दुखद खबर है हम सबके लिए।बहुत अच्छी मित्र थीं। वह पत्रकार तो बहुत अच्छी थीं ही, बहुत नेकदिल इंसान भी थीं।खूब हंसती-बोलती ख़ुशदिल मिज़ाज थीं। उनका इस तरह जाना हम सभी के लिए बहुत दुखद है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।