Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

26 पीआरओ चयनित, इनमें मजीठिया क्रांतिकारी विपुल भी, देखें लिस्ट

मजीठिया क्रांतिकारी विपुल शर्मा राजस्थान सरकार में जनसंपर्क अधिकारी बने… जयपुर । राजस्थान पत्रिका जयपुर में लगभग 10 वर्ष तक पत्रकारिता करने के बाद पत्रिका प्रबंधन की प्रताड़ना से व्यथित होकर पत्रिका को अलविदा कहने वाले पत्रकार विपुल शर्मा राजस्थान सरकार में जनसंपर्क अधिकारी पद पर चयनित हुए हैं। राजस्थान लोकसेवा आयोग द्वारा हाल ही जनसंपर्क अधिकारी पद के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया है।

राजस्थान सरकार में जनसंपर्क अधिकारी के 26 पदों के लिए कई पत्रकार शामिल थे।

मूल रूप से नागौर जिले के परबतसर के रहने वाले विपुल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में राजस्थान पत्रिका के जयपुर में झालाना स्थित मैगज़ीन सेक्शन से की थी। इसके बाद शर्मा ने पत्रिका में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। मजीठिया की मांग करने पर पत्रिका प्रबंधन ने 2017 में शर्मा का तबादला मध्यप्रदेश के बड़वानी में कर दिया था।

नवंबर 2017 में शर्मा ने पत्रिका को अलविदा कहकर जिला एवं सत्र न्यायालय उदयपुर में क्लर्क की नौकरी जॉइन कर ली और इसके साथ ही तैयारी जारी रखी। बहरहाल जयपुर लेबर कोर्ट प्रथम में मजीठिया के लिए विपुल शर्मा का पत्रिका प्रबंधन के खिलाफ़ केस निर्णायक चरण में है।

देखें चयनित पीआरओ की लिस्ट-

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन