Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी पाने वाली पत्रकार की पत्नी पर केस, देखें पत्र

झारखंड के दुमका जिले में एक महिला पूनम कुमारी पर जालसाजी का मामला दर्ज हुआ है। बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षक महिमाला हेम्ब्रम के द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया है, मसलिया प्रखण्ड के पारवाद गाँव मे 4 मार्च 2024 को सेविका चयन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया था, जिसमें 3 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।

इसमें सभी उम्मीदवार ने योग्यता सम्बंधित कागजात एवं स्व-अभिप्रमाणित छाया प्रति समर्पित किया, सबसे अधिक योग्यता होने से पूनम कुमारी का चयन किया गया। इसके पश्चात जब अधिकारी ने पूनम कुमारी के द्वारा दिए गए सर्टिफिकेट जाँच के लिए झारखंड अकेडमी काउंसिल भेजे गए। जहां से माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के मार्कशीट में दर्ज 300 अंक प्राप्त है, जबकि उक्त पुनम कुमारी के द्वारा जमा किए गए अंक पत्र में 400 अंक है। जिसमें योग्यता सम्बंधित सर्टिफिकेट पर छेड़छाड़, जालसाजी जैसे कई उलेखनीय धारा पर पुनम कुमारी पति केशरीनाथ यादव पर मामला दर्ज किया गया है।

सामने आया है कि फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी पाने वाली महिला का पति एक निजी न्यूज चैनल का पत्रकार है।

देखें शिकायती पत्र….

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन