Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नौकरी का झांसा देकर लड़कियों का एमएमएस बनाने वाला संपादक गिरफ्तार

लखनऊ : नौकरी का झांसा देकर लड़कियों का एमएमएस बनाने वाले एक मासिक पत्रिका के संपादक को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. ट्रांस गोमती के पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि गोमतीनगर में रहने वाली एक युवती ने अमित श्रीवास्तव नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि यह व्यक्ति एक मासिक पत्रिका का संपादक है.

लड़की आरोपी पत्रकार के पड़ोस में रहती है और कुछ दिन उसने उसके कार्यालय में काम भी किया था. बाद में लड़की की दोस्ती एक अन्य लड़के से हो गयी. इसके बाद अमित उसे अश्लील एसएमएस भेजने लगा. लडकी का आरोप है कि कथित पत्रकार पत्रिका में नौकरी देने का झांसा देकर कई युवतियों को अपना शिकार बना चुका है. युवतियों का एमएमएस भी यह बना लेता था. आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन