Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ज़ी मीडिया के बाद जेपी सिंह पहुंचे डीडी किसान चैनल

किसानों के लिए समर्पित जेपी सिंह ने अपनी नई पारी की शुरुआत डीडी किसान चैनल के साथ जुड़कर की है। यहां पर दो प्रोग्राम “धरती का अमृत – जैविक खेती” और “नई तकनीक नया भारत” का निर्देशन करेंगे।

जेपी सिंह मूल रूप से यूपी के जिला देवरिया के रहने वाले हैं। उन्होंने कृषि में ग्रेजुएशन कंप्लीट करने के बाद साल 2001 में गवर्नमेंट संस्था आईसीएआर और कृषि विकास मंत्रालय के प्रोजेक्ट यूपी बिहार में 2008 तक अपनी सेवाएं दी।

कृषि में हो रहे नए बदलाव और नई तकनीक ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने के लिए इन्होंने 2008 में ईटीवी नेटवर्क (वर्तमान में न्यूज़ 18) को ज्वाइन किया। यहां उन्होंने आधे घंटे का प्रोग्राम ‘अन्नदाता’ का सफलतापूर्वक निर्देशन किया जिसके लिए उन्हें साल 2015 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया।

इसके बाद 2017 मैं जेपी सिंह ने जगदीश चंद्रा के साथ ज़ी मीडिया ज्वाइन किया। यह जी मीडिया के जी हिंदुस्तान और रीजनल चैनल के लिए किसानों को समर्पित प्रोग्राम ‘कृषि दर्पण’ और ‘कृषि क्रांति’ का 2.5 साल सफल निर्देशन किया लेकिन ज़ी मीडिया के प्रबंधन द्वारा नवंबर 2019 में ऐसी परिस्थितियां निर्मित की गई कि उनके लिए यह काम करना मुश्किल हो गया और अंततः उन्हें रिजाइन करना पड़ा।

वर्तमान में जेपी सिंह बतौर निर्देशक डीडी किसान चैनल के साथ जुड़कर दो प्रोग्राम “धरती का अमृत – जैविक खेती” और “नई तकनीक, नया भारत” का निर्देशन कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Gyanendra Pal Singh

    February 5, 2024 at 1:59 pm

    Sir,I Am Gyanendra Pal Singh From Mahalaxmi Floriculture Farm Dehradun Can You Share Me Your Cont. No.Pl.My Mob. No.9412413028,8218797921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन