Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

जज को जान से मारने का प्रयास

संजय कुमार-

नालंदा में अपराधियों के हौसले बुलंद, हिलसा कोर्ट के जज को जान मारने का प्रयास

बिहारशरीफ। सुशासन बाबू के गृह जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आम लोग क्या, अब जज भी सुरक्षित नहीं हैं।

बीते गुरुवार को अति संवेदनशील हिलसा कोर्ट परिसर और थाना के बीच प्रथम श्रेणी के जज पर हमला कर उन्हें जान मारने का प्रयास किया गया। उनके वाहन पर पथराव किया तथा अपराधी सरेआम फायरिंग कर हथियार लहराते भागने में सफल रहे।

मिली जानकारी के अनुसार हिलसा कोर्ट में पदस्थापित एडीजे-1 जय किशोर दुबे जब कोर्ट से अपने आवास लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए करीब आधा दर्जन अपराधियों ने उनके वाहन पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया। इससे उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

बताया जाता है कि अपराधियों ने भागने के क्रम में तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक गोली का खोखा बरामद किया है। हमला करने के बाद अपराधी पैदल आराम से भागने में सफल रहे।

अब आम लोगों में भय व्याप्त है कि हिलसा बाजार में इस तरह की घटना को अपराधी अंजाम दे रहे हैं और अब तो न्यायाधीश को निशाना बना रहे हैं। इस घटना के बाद यही दिख रहा है कि अपराधी सक्रिय हैं और पुलिस सोयी हुई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन