मुंबई : वरिष्ठ पत्रकार उमेश द्विवेदी का रविवार को अंधेरी के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्होने जनसत्ता, जनसंसार और सहारा समय मुंबई में काम किया था और वे इस समय राष्टीय सहारा मुंबई में कार्यरत थे। मूलत: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले उमेश द्विवेदी ५५ साल के थे। उनके निधन पर मुंबई के पत्रकारो में शोक की लहर है।