Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जूतामार DM से पीड़ित CMS ने की इस्तीफ़े की पेशकश, अख़बारों की खबर छापने की हिम्मत नहीं हुई!

बुलन्दशहर ब्रेकिंग… बुलंदशहर का जूता मार कलक्टर… जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर राजीव प्रसाद से बोले डीएम बुलन्दशहर रविन्द्र कुमार- ‘जूता मारकर कर दूंगा ठीक’

आहत सीएमएस ने चिठ्ठी लिखकर शासन से की खुद के इस्तीफे की पेशकश। अस्पताल और मरीज़ों की चर्चा के दौरान डीएम का चढ़ा था पारा। सीएमएस के मुताबिक मैंने दिया डीएम के हर एक सवाल का जवाब, फिर भी भड़के डीएम।

सीएमएस के मुताबिक वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सीनियर अफसरों की मौज़ूदगी में डीएम बुलन्दशहर ने बोले उनको अपशब्द।

सीएमएस ने की डीएम के खिलाफ कारवाई की मांग। डीएम के खिलाफ कारवाई नहीं होने पर की इस्तीफा देने की पेशकश।

सीएमएस ने कार्रवाई के लिए स्वास्थ्यमंत्री,  महानिदेशक स्वास्थ्य और कमिश्नर मेरठ समेत सात अफसरों को चिट्ठी।

शासन को चिट्ठी लिखने के बाद मेडिकल अवकाश पर गए जिला अस्पताल के सीएमएस।

देखें उनका पत्र-

सबसे दुखद बात ये है कि बुलन्दशहर के अख़बार इस बड़ी खबर को प्रकाशित करने का साहस नहीं जुटा सके। बुलंदशहर में तीनों बड़े अखबारों का आफिस है। लेकिन इनमें से किसी ने भी छापने की हिम्मत नहीं दिखाई है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन