Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ज्योति ठाकुर ने छोड़ा जी मीडिया, नेटवर्क18 से जुड़ीं!

मीडिया इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोफेशनल ज्योति ठाकुर ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) को अलविदा कह दिया है। वे अब नेटवर्क18 के तेजी से उभरते डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘कड़क’ (Kadak) में बतौर एसोसिएट एडिटर शामिल हो गई हैं।

ज्योति ठाकुर इनोवेटिव डिजिटल प्रोजेक्ट्स और नए प्रयोगों के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने Zee Hindustan, Zee Switch और ABP Uncut जैसे प्लेटफॉर्म्स को सोशल मीडिया पर अलग पहचान दिलाई। खास तौर पर मल्टीपल लाइव-स्ट्रीम और रियल-टाइम लाखों की व्युअरशिप का कॉन्सेप्ट इंडस्ट्री में स्थापित करने का श्रेय भी उन्हें जाता है।

करीब 16 साल का अनुभव रखने वालीं ज्योति की विशेषता टेक और एआई सेगमेंट में गहरी पकड़ है। रांची की रहने वालीं ज्योति ने अपनी पढ़ाई-लिखाई मिशन स्कूल और कॉलेज से की है।

यह ‘जी मीडिया’ के साथ उनकी दूसरी पारी थी, जहां उन्होंने डिजिटल में गेमिंग प्रोजेक्ट की कमान संभाली थी। अब ‘नेटवर्क18’ में उनका जुड़ना संगठन के लिए डिजिटल स्ट्रैटेजी को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार और ‘नेटवर्क18’ समूह में कंसल्टिंग एडिटर शमशेर सिंह के नेतृत्व में ‘कड़क’ तेजी से विस्तार कर रहा है। इस टीम में लगातार नए नाम जुड़ रहे हैं और भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस वर्टिकल से कई और चर्चित चेहरे जुड़ सकते हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन