Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

वसूली के आरोप लगने पर पत्रकार संघ जार की बूंदी जिला कार्यकारिणी भंग

अशोक शर्मा को बनाया जिला संयोजक, जिलाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी एवं महासचिव रामफूल मेहरा पर लगे थे चौथ वसूली के आरोप

बूंदी। राजस्थान पत्रकार संघ जार के जिलाध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी एवं महासचिव रामफूल मेहरा पर गत दिनों चौथ वसूली के आरोप लगने के बाद राजस्थान पत्रकार संघ जार के प्रदेश अध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल ने संज्ञान लेते हुए बूंदी जिला कार्यकारिणी को भंग करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अशोक शर्मा को जिला संयोजक नियुक्त किया है।

अशोक शर्मा को नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए अधिकृत किया गया है।

गौरतलब है कि गत दिनों रामगंज बालाजी स्थित एक होटल के संचालक ने कलीमुद्दीन अंसारी एवं रामफूल मेहरा पर उसे धमकाने एवं चौथ वसूली करने के मामले की शिकायत बूंदी पुलिस अधीक्षक को सौंपी थी। जिसकी जांच बूंदी पुलिस उप अधीक्षक हेमंत कुमार द्वारा की जा रही है।

पुलिस उप अधीक्षक हेमंत कुमार ने सोमवार को पीड़ित होटल संचालक के बयान लेने के साथ ही मौका मुआयना किया है। पीड़ित होटल संचालक ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि कलीमुद्दीन अंसारी एवं रामफूल मेहरा द्वारा चौथ वसूली को लेकर लगातार कई महीनों से परेशान किया जा रहा था और जब उसने इन्हें रुपए देने से मना कर दिया तो इन्होंने उसके एवं उसकी होटल के बारे में मनगढ़ंत बातें लिख कर उसकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है।

उधर मामले की जांच कर रहे पुलिस उप अधीक्षक हेमंत कुमार ने कहा कि मुकदमे की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

मामले की तहकीकात करने बूंदी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष –

राजस्थान पत्रकार संघ जार के जिला अध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी एवं महासचिव रामफूल मेहरा पर चौथ वसूली के आरोप लगने एवं यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजस्थान पत्रकार संघ जार के प्रदेश अध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल सोमवार को मामले की तहकीकात करने बूंदी पहुंचे। जहां उन्होंने बूंदी के कई पत्रकारों से बातचीत की।

प्रदेश अध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल अपनी टीम के साथ पीड़ित होटल संचालक के होटल पर भी पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल यहां बूंदी के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कार्यालय भी पहुंचे। जहां भी उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए मामले की जानकारी ली। प्रदेशाध्यक्ष हरि बल्लभ मेघवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से राजस्थान पत्रकार संघ जार की जिला इकाई की कार्यकारिणी को भंग कर दिया।

पीड़ित होटल संचालक ने आईजी से लगाई न्याय की गुहार –

पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रहे कलीमुद्दीन अंसारी व महासचिव रामफूल मेहरा की चौथ वसूली से परेशान पीड़ित होटल संचालक ने कोटा स्थित आईजी कार्यालय में पहुंचकर आईजी रविदत्त गौड़ से भी न्याय की गुहार लगाई है। यहां पीड़ित होटल संचालक देव कल्याण ने आईजी से मिलकर ज्ञापन सौंपा और आपबीती सुनाई।

पीड़ित ने आईजी को बताया कि उक्त पत्रकार आईजी के खासमखास बता कर मुझ पर रौब जमाते थे और पिछले 3 माह से मुझे प्रताड़ित किया जा रहा था। आईजी ने पीड़ित होटल संचालक की बात को गंभीरता से सुना और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित को आईजी गौड़ ने कहा कि किसी प्रकार की कोई डरने की आवश्यकता नहीं है पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी और कार्रवाई करेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन