Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कैनविज टाइम्स के मालिक कन्हैया गुलाटी ने युवाओं को ठगा, जांच के आदेश

लखनऊ और बरेली से प्रकाशित हिंदी दैनिक अखबार कैनविज टाइम्स के मालिक कन्हैया गुलाटी पर युवाओं को ठगने का आरोप लगा है. कई युवाओं द्वारा लिखित तौर पर लगाए गए आरोप के बाद बरेली प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. बताया जा रहा है कि कन्हैया गुलाटी कैनविज सेल्स मार्केटिंग नामक चिटफंड कंपनी चलाते हैं. इस कंपनी के तहत वह युवाओं को एजेंट बनाकर आकर्षक कमीशन देने के नाम पर आम जन से पैसे जमा कराते हैं और सभी को ठगते हैं.

चेन मार्केटिंग के इस धंधे के जरिए खुद कन्हैया गुलाटी तो भारी भरकम पैसा इकट्टा कर रहे हैं लेकिन युवाओं को मिल रहा है सिर्फ धोखा और ठगी. बताया जाता है कि इस स्कीम के तहत ढेर सारे युवाओं को एजेंट बनाया जाता है. उन्हें समझाया जाता है कि अगर वह आम आदमी से सात हजार रुपये का निवेश कराते हैं तो उन्हें आर्कषक कमीशन दिया जाएगा. बेरोजगारी की स्थिति में कई युवाओं ने यह धंधा किया और दूसरों से निवेश कराए. लेकिन जब उन्हें अपना कमीशन नहीं मिला तो युवाओं ने बरेली प्रशासन से शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद एडीएम सिटी आलोक कुमार ने सहायक रजिस्टार चिट एंड फंड को जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन