Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बवाल के सवाल पर माइक और कैमरों में हाथ मार चलते बने कमिश्नर- देखें वीडियो

कानपुर में बौद्ध कथा को लेकर बड़ा बवाल हुआ है. मामला साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव का है. पथराव, कई राऊण्ड फायरिंग, जमकर मारपीट के बाद इलाके को छावनी में बदलकर पुलिस कुछ उपद्रवियों से पूछताछ कर रही है. सवर्णों द्वारा दलितों को कार्यक्रम आगे बढ़ाने पर लाशें उठने की चेतावनी देने का आरोप है.

विवाद के 8 किरदारों पर मुकदमा

साढ़ थाने की पुलिस ने हमला करने के मामले में घाटमपुर की विधायक सरोज पूरी के PRO मनीष तिवारी, चंद्रभान मिश्रा, गोलू मिश्रा, शिवम मिश्रा, जीतू मिश्रा,अरुण कोटेदार, किन्नर मिश्रा, विशंभर मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि इन लोगों ने आयोजन स्थल पर हमला किया और जमकर मारपीट की।

ये तो रही बात विवाद की. सोमवार को हुए विवाद पर आज मंगलवार कुछ पत्रकार कानपुर कमिश्नर से उनकी प्रतिक्रिया लेने गये थे. लेकिन वीडियो में दिख रहा है कि सवाल दागते ही कमिश्नर साहब खफा हो गये. उन्होंने सामने लगे कई माइकों को हाथ से परे कर दिया.

कानपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित ने वीडियो शेयर कर लिखा है, ‘कानपुर के पहेवा में हो रही बुद्ध कथा में दबंगों ने जमकर की मारपीट और फायरिंग. संत रविदास की मूर्ति भी तोड़ी. इतनी बड़ी धटना केे बाद भी सीपी न मौके पर पहुंचे न मीडिया से बात की..कैमरे पर हात मार चलते बने.’

मौका ए मंजर

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन