Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कानपुर में हिंदी दैनिक के रिपोर्टर को मिली जान से मारने की धमकी

पत्रकारों पर हमले-मुकदमें थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला कानपुर से सामने आया है. सूचना है कि शहर के दक्षिण में एक हिंदी दैनिक के रिपोर्टर को जान से हाथ धोने की धमकी मिली है. रिपोर्टर को ये धमकी, अवैध रूप से संचालित कार्यों की रिपोेर्टिंग किये जाने को लेकर मिली है.

कानपुर साउथ के नौबस्ता निवासी गौरव कुशवाहा दैनिक प्रभात भेदी अखबार के रिपोर्टर हैं. उन्होंने नौबस्ता मौरंग मण्डी में चल रही अवैध गतिविधियों को लेकर रिपोर्ट की थी, जिसके बाद उन्हें उनके घर पर जाकर धमकी दी गई है. मामले को लेकर पत्रकार द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है.

भड़ास से हुई बातचीत में गौरव कहते हैं, ‘नौबस्ता की पुरानी मौरंग मण्डी यहां से स्थानांतरित होकर अन्य जगह शिफ्ट की जा चुकी है, बावजूद इसके कुछ दबंग व आपराधिक प्रवृत्ति के लोग यहां जमावड़ा लगाकर अवैध काम कर रहे हैं. इसके चलते आये दिन जाम, अराजकता और एक्सीडेंट आम हैं. इन तमाम समस्याओं को लेकर उन्होंने अपने अखबार में विस्तृत रिपोर्टिंग की.’

गौरव बताते हैं, ‘गुरूवार 23 नवंबर 2023 को लगभग 11:30 बजे एक बुलेट मोटरसाइकिल से दो लोग उनके घर आये थे. दोनो में से एक अपना नाम हीरा सिंह बताकर, उनके घर में घुस आया. आरोप है कि हीरा सिंह उर्फ हीरा ठाकुर ने अवैध असलहे के बल पर रिपोर्टर को खबर हटाने के लिए कहा, साथ ही ऐसा ना करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गये.’

इस बाबत गौरव ने नजदीकी पुलिस को लिखित शिकायत दी है. युवकों के घर आने का CCTV Footage समेत अन्य तमाम तथ्य उन्होंने भड़ास को भी भेजे हैं, जिनमें से कुछ को उपर के एक्स लिंक में देखा जा सकता है. इस मसले पर पुलिस का कहना है कि, ‘मामले की जांच की जा रही है.’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन