Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भिखारी पत्रकारों की पत्रकारिता कहां डाल देता है ये ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सुने ऑडियो

इंटरनेट पर एक ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक टीएसआई पत्रकारों की पत्रकारिता गाँ…. में डाल देने की बाद कहते वायरल हुआ है.

59 सेकंड के इस वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति खुद को टीएसआई रानू सिंह कहकर संबोधित कर रहा है. वह फोन पर किसी से बात करता हुआ कह रहा है कि, “ऐसे भिखारी पत्रकारों की पत्रकारिता दो मिनट में उतार देता हूं. अभी एक मुकदमा लिखवाउंगा तो सारी पत्रकारिता निकल जाएगी.”

दूसरी तरफ से बात कर रहा युवक हांजी, हांजी कहता रहता है, जिसपर टीएसआई उससे भी कहता है कि, “आज के बाद तुम भी मत आना मेरे पास.”

मतलब ये मामला दलाल किस्म के पत्रकारों और ऑडियो में सुनाई दे रहे टीएसआई के बीच का है.

बताया जा रहा है कि ऑडियो में सुनाई दे रहा टीएसआई कानपुर में ही तैनात है और बीते दिनों एक ट्रैफिक सिपाही की अभद्रता का वीडियो ट्वीट होने के बाद टीएसआई साहब बौखलाए हुए हैं. जिसके बाद वह पत्रकारों की दाई-माई करने को आतुर सुनाई दे रहा है.

हालांकि, इस ऑडियो को सुनकर लग रहा है कि मामले में दोनों ही तरफ के लोग दोषी हैं. जितना दोषी जनता को चूसने वाला टीएसआई है उतने दोषी चूसकर इकट्ठा की गई कमाई में हिस्सा लेने वाले दलाल और भिखारी किस्म के पत्रकार भी दोषी हैं. कोई क्या ही करे जब मिल बैठे दो चोर-चोर मौसेरे भाई, अब निपटो.

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1802602926952882270?t=kLCkxxAoWqfZ2BOY-fgLlQ&s=08
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन